Diwali Wall Hanging: त्योहारों के समय हर कोई अपने घर को सुंदर तरीके से सजाना चाहता है. इसके लिए लोग फूल, लाइट्स और रंग-बिरंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप कम मेहनत में घर को एक नया लुक देना चाहते हैं, तो वॉल हैंगिंग लगा सकते हैं. ये देखने में सुंदर होती हैं और इन्हें लगाने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ती. बाजार में वॉल हैंगिंग की कई तरह की डिजाइन्स मिल जाती हैं. इनमें फूलों वाली, लकड़ी वाली, मेटल और ट्रेडिशनल डिजाइन शामिल हैं. आप अपनी पसंद और घर की सजावट के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं. इन्हें लिविंग रूम, बालकनी, दरवाजे और पूजा घर में भी लगा सकते हैं. आइए देखते हैं कुछ सुंदर वॉल हैंगिंग डिजाइन, जो त्योहारों पर आपके घर को नया लुक दे सकती हैं.

मेटल वाली वॉल हैंगिंग

मेटल वाली वॉल हैंगिंग
 , PC -AI
मेटल वाली वॉल हैंगिंग , PC -AI

मेटल से बनी यह वॉल हैंगिंग घर की दीवार को सुंदर लुक देगी. इसका डिजाइन सादा है, इसलिए यह अलग-अलग तरह की सजावट के साथ अच्छी लगेगी. इसमें राजस्थानी कला की झलक देखने को मिलती है. इसे आप लिविंग रूम में सोफे के ऊपर या डाइनिंग एरिया की दीवार पर लगा सकते हैं. इससे खाली दीवार भी सुंदर दिखाई देगी.

हाथी वाली वॉल हैंगिंग

हाथी वाली वॉल हैंगिग , PC -AI
हाथी वाली वॉल हैंगिग , PC -AI

अगर आपको रंग-बिरंगी और पारंपरिक चीजें पसंद हैं, तो हाथी वाली यह वॉल हैंगिंग अच्छी रहेगी. इसमें हाथियों के साथ मोती और छोटी-छोटी घंटियां लगी हैं. इसके अलग-अलग रंग त्योहारों के माहौल के साथ खूब जचेंगे. इसे घर के दरवाजे के दोनों तरफ लगा सकते हैं. यह वजन में हल्की होती है, इसलिए इसे नॉर्मल हुक पर भी आसानी से टांगा जा सकता है. कॉटन के कपड़े से बनी होने के कारण जरूरत पड़ने पर इसे धोकर साफ भी कर सकते हैं.

शुभ-लाभ वाली वॉल हैंगिंग

शुभ-लाभ वाली वॉल हैंगिंग, PC -AI
शुभ-लाभ वाली वॉल हैंगिंग, PC -AI

पूजा घर या मेन डोर को सजाने के लिए शुभ-लाभ वाली वॉल हैंगिंग अच्छा ऑप्शन है. इसमें दो पीस मिलते हैं, जिन्हें दरवाजे के दोनों तरफ लगाया जा सकता है. इस पर बने शुभ-लाभ के निशान इसे पारंपरिक लुक देते हैं. दिवाली जैसे त्योहारों पर घर की सजावट में इस तरह की वॉल हैंगिंग अच्छी लगती है. इसे पूजा घर में भी लगा सकते हैं.

लकड़ी के डिजाइन वाली वॉल हैंगिंग

लकड़ी के डिजाइन वाली वॉल हैंगिंग, PC -AI
लकड़ी के डिजाइन वाली वॉल हैंगिंग, PC -AI

लकड़ी से बनी छोटी-छोटी वॉल हैंगिंग भी घर की सजावट के लिए अच्छी रहती हैं. इनमें कई रंगों के डिजाइन बने होते हैं, जो दीवार को सुंदर लुक देते हैं. इनका आकार छोटा होता है, इसलिए दीवार पर ज्यादा जगह भी नहीं घेरती हैं. आप इन्हें पूजा घर में लकड़ी के मंदिर के दोनों तरफ लगा सकते हैं. इसके अलावा घर की किसी खाली दीवार पर भी इन्हें टांग सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर फूलों, दीयों और लाइट्स से सजाएं घर का मंदिर, देखें 6 सुंदर आइडियाज

The post दिवाली पर खाली दीवारों को दें नया लुक, घर में लगाएं ये 4 खूबसूरत वॉल हैंगिंग डिजाइन्स appeared first on Prabhat Khabar.