Diwali Rangoli Designs: दीवाली पर घर की सजावट रंगोली के बिना अधूरी-सी लगती है. घर के मुख्य दरवाजे पर सजी रंग-बिरंगी रंगोली मेहमानों का स्वागत करने के साथ त्योहार की रौनक भी बढ़ा देती है. लेकिन घर की साफ-सफाई, पूजा और पकवानों की तैयारियों के बीच कई बार रंगोली बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता.

ऐसे में ताजे फूलों और छोटे-छोटे दीयों से आप कुछ ही मिनटों में ऐसी खूबसूरत रंगोली (Diwali Rangoli Designs) बना सकते हैं, जिसे देखकर हर कोई तारीफ करेगा. आइए देखते हैं 5 आसान डिजाइन.

1. गेंदे के फूलों से बनाएं गोल रंगोली

अगर आप कम समय में रंगोली बनाना चाहते हैं, तो गेंदे के फूलों से गोल डिजाइन तैयार कर सकते हैं.

  • इसके लिए सबसे पहले फर्श पर गोल आकार बनाएं.
  • अब इसके चारों तरफ पीले और नारंगी गेंदे के फूल सजाएं.
  • बीच में गुलाब की पंखुड़ियां रखें और चारों कोनों पर छोटे दीये जला दें. यह डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लगता है.
pc: ai
pc: ai

2. दीयों से सजाएं कमल वाली रंगोली (Diwali Rangoli Designs)

कमल का फूल शुभता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है.

  • इसे बनाने के लिए रंगोली के बीच में गुलाबी या लाल फूलों की पंखुड़ियों से कमल का आकार बनाएं.
  • इसके चारों तरफ सफेद फूलों से बॉर्डर तैयार करें.
  • अब कमल के आसपास छोटे-छोटे दीये रख दें.
PC; AI
PC; AI

3. दरवाजे पर बनाएं फूलों की रंगोली

अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है, तो दरवाजे के सामने छोटी-सी रंगोली बना सकते हैं.

  • इसके लिए चौकोर या गोल आकार में गेंदे के फूल सजाएं.
  • बीच में सफेद फूल रखें और चारों तरफ गुलाब की पंखुड़ियों से डिजाइन बनाएं.
  • किनारों पर दो या चार दीये रखकर इसे और सुंदर बना सकते हैं.
pc: ai
pc: ai

4. रंगीन फूलों से बनाएं मोर डिजाइन

कुछ अलग और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो फूलों से मोर की आकृति तैयार करें.

  • इसके लिए नीले, पीले, नारंगी और सफेद रंग की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें. मोर के पंखों को अलग-अलग रंगों के फूलों से सजाएं.
  • इसके आसपास छोटे दीये रख दें.
  • यह डिजाइन घर के मुख्य दरवाजे के पास काफी अच्छा लगेगा.
PC: AI
PC: AI

5. फूलों और दीयों से बनाएं सिंपल मंडला रंगोली

  • मंडला डिजाइन की रंगोली बनाने के लिए बीच में एक दीया रखें और उसके चारों तरफ गोल घेरे में फूलों की पंखुड़ियां सजाएं.
  • अब बाहर की तरफ अलग-अलग रंगों के फूलों से परतें बनाएं.
  • सबसे बाहरी हिस्से में छोटे दीये रख दें. यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाएगा.
pc: ai
pc: ai

यह भी पढ़ें: इस दिवाली मिठाई-कपड़ों से हटकर दें ये खास तोहफे, अपनों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

The post न रंगों की झंझट, न घंटों की मेहनत, इस दीवाली फूलों और दीयों से बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन appeared first on Prabhat Khabar.