Shah Rukh And Salman Khan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर भारी बज बना हुआ है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को तैयार किया गया है. शाहरुख खान एक बेहद नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. बीते 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना बर्थडे मनाया. इस खास मौके पर दुनिया भर से उनके करोड़ों फैन्स और बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान शाहरुख के जिगरी दोस्त और बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के विश ने खींचा.

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज में शाहरुख को बर्थडे विश किया. साथ ही उनके ‘किंग’ वाले नए लुक की भी तारीफ की. सलमान खान ने लिखा कि- ”हैप्पी बर्थडे शाहरुख हमेशा जवान रहो द किंग, ये मेरी दुआ है.” अब शाहरुख खान ने अपने दोस्त सलमान खान की इस विश पर बेहद मजेदार और दिल जीतने वाला रिप्लाई दिया.

शाहरुख खान ने क्या रिप्लाई दिया?

सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए शाहरुख खान ने एक बड़ा राज खोला है. शाहरुख ने बताया कि फिल्म ‘किंग’ में उनका जो शर्टलेस और मस्कुलर लुक दिखने वाला है, उसके पीछे सलमान खान का ही हाथ है. वो सलमान की स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखते हैं- ”आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है इसी लिए मेहनत की, लव यू भाई ऑल्वेज.”

Srk Reply

शाहरुख

शाहरुख और सलमान की यह खास बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैन्स दोनों की इस दोस्ती और एक-दूसरे के लिए सम्मान की खूब तारीफ कर रहे हैं. ‘किंग’ इस साल 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं, सलमान की सलाह के बाद फैन्स शाहरुख का यह नया अवतार देखने के लिए और भी ज्यादा बेताब हो गए हैं.

एक-दूसरे को करते हैं सपोर्ट

पर्दे पर चाहे जितनी भी रेस या बॉक्स ऑफिस मुकाबला हो, असली जिंदगी में शाहरुख और सलमान एक-दूसरे की फिल्में आने से पहले हमेशा दिल खोलकर सपोर्ट करते हैं. चाहे ‘पठान’ में सलमान का धमाकेदार कैमियो हो या फिर ‘टाइगर 3’ में शाहरुख की एंट्री. दोनों न सिर्फ एक-दूसरे की फिल्मों का प्रमोशन करते हैं. बल्कि शूटिंग से लेकर लुक्स तक पर एक-दूसरे को भाई वाली सलाह भी देते हैं.