Saumya Tandon Birthday: टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के हर किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. इस शो में ‘गोरी मेम’ यानी अनीता भाभी का किरदार निभाकर सौम्या टंडन ने घर-घर में पहचान बनाई. और आज उन्हें भला कौन नहीं जानता? अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है. सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत लगभग 19 साल पहले की थी. साल 2007 में आई शाहिद कपूर और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा था.
दरअसल शाहिद कपूर की इस फिल्म में वो करीना कपूर की बहन बनी थीं, जिसका नाम ‘रूप’ था. पहली ही फिल्म से लोगों ने उनकी सादगी और एक्टिंग को काफी पसंद किया. फिल्म के बाद सौम्या ने टीवी की दुनिया का रुख किया. कई रिएलिटी शो होस्ट किए, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘भाभीजी घर पर हैं’ शो से मिली. लगभग 5 सालों तक उन्होंने अनीता भाभी बनकर लोगों को खूब हंसाया.
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
हाल ही में सौम्या टंडन को बड़े पर्दे पर फिर से देखा गया था. वो सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ में एक सरप्राइज किरदार में नजर आई थीं, जहां दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की. दरअसल सौम्या ने अक्षय खन्ना की पत्नी का किरदार निभाया. जहां पहले पार्ट में वो पति अक्षय खन्ना को ही थप्पड़ मारती दिखीं. तो पार्ट 2 में रणवीर सिंह के किरदार को. बेशक सौम्या की शुरुआत ‘जब वी मेट’ से हुई हो. पर उससे पहले ही वो काम कर रही थीं. असल में उन्होंने करियर की शुरुआत में कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट किए थे. 2008 में एक अफगान सीरियल का हिस्सा बनीं, जिसका नाम था- ‘खुशी’.
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুনSaumya Tandon (@saumyas_world_) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে
जबकि, 2011 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘जोर का झटका: टोटल वाइपआउट’ को होस्ट किया. जिसके बाद सौम्या ने ‘डांस इंडिया डांस’ के 3 सीजन होस्ट किए, जिसके लिए उन्हें ‘बेस्ट एंकर’ का अवॉर्ड भी मिला. और तो और डेरेक ओ’ब्रायन के साथ तीन सीजन तक ‘बॉर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट’ भी होस्ट करती हुई नजर आईं. तब जाकर एक्ट्रेस को यह फिल्म मिली.
‘गोरी मेम’ कहां गायब हैं?
सौम्या इन दिनों एक्टिंग से थोड़ा दूर हैं, पर सोशल मीडिया पर फुल एक्टिव रहती हैं. वो फिटनेस फ्रीक हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफस्टाइल, ट्रैवल और वर्कआउट की वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा कई ब्रांड्स के विज्ञापन और इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं.

