KING: शाहरुख खान की वापसी की फुल तैयारी हो चुकी है. KING के लिए मंच भी सज चुका है, अब बस इंतजार है उस दिन का जब फिल्म को रिलीज किया जाएगा. 2 नवंबर का दिन फैन्स के लिए बेहद खास रहा है. शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर पहले किंग का गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया. उसके बाद उनकी फैन्स को एक झलक देखने को मिली. अब ऑफिशियल तौर पर मेकर्स ने प्रमोशन की तैयारी तेज कर दी है. वहीं, बीते दिनों करीना कपूर ने भी कंफर्म किया कि उनका शाहरुख के साथ एक गाना आ रहा है. इन सबके बीच ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ ने इतिहास रच दिया है. जी हां, यह 24 घंटों में इंडियन फिल्म का सबसे ज्यादा देखा गया गाना बन गया है.
king के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ (Tu Mil Jaaye) ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. महज 24 घंटे के अंदर सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर 60 मिलियन (6 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. साथ ही यह आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. दरअसल यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वालों गानों में शामिल हो गया है.
राम चरण का शाहरुख ने तोड़ा रिकॉर्ड
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के नाम कुछ वक्त पहले तक यह रिकॉर्ड था. राम चरण और जान्हवी कपूर पर फिल्माया गया यह गाना आते ही छा गया था. जिसे रिलीज होने के 24 घंटों के अंदर ही सभी भाषाओं में कुल 46 मिलियन बार देखा गया था. इस गाने ने रिकॉर्ड बनाया था और राम चरण ने अपने इस गाने से शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन को पीछे छोड़ दिया था.
शाहरुख की ‘जवान’ को दी थी मात!
2023 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई थी, जिसका गाना गाना ‘जिंदा बंदा’ को भी काफी प्यार मिला था. जो 24 घंटों में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन गया था, पहले ही दिन इसे 46 मिलियन व्यूज मिले थे. लेकिन ‘चिकिरी चिकिरी’ ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया. क्योंकि यह गाना भी हिंदी के साथ-साथ कई साउथ इंडियन भाषाओं में रिलीज किया गया था. वहीं, 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का गाना ‘किसिक’आया था. जो 42 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर रहा.
पर इसी साल अब शाहरुख खान ने अपनी जवान का बदला ले लिया है. साथ ही किंग के गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

