Ramayan: रणबीर कपूर और यश एक साथ धमाल मचाने लौट रहे हैं. फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है और अब भी डेढ़ दिन बाकी है. लेकिन रिलीज से पहले बचे इस पीरियड में कितनी कमाई फिल्म कर पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल रणबीर कपूर की फिल्म के लिए मेकर्स ने हर स्ट्रेटजी अपना ली है. खासकर LA प्रीमियर के बाद ही फिल्म को काफी जबदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कुछ लोगों और फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी तारीफ की है. इसी बीच एडवांस बुकिंग के मामले में रामायण छा गई है. लगातार शानदार बिजनेस करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. जानिए अबतक कितने कमा लिए हैं?
बॉलीवुड के बड़े बजट प्रोजेक्ट में शामिल फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है. सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में जबरदस्त आंकड़े हासिल किए हैं. ‘रामायण’ ने रिलीज से कुछ दिन पहले ही अपनी एडवांस बुकिंग में बड़ा मील का पत्थर छू लिया है. फिल्म ने अभी तक अलग-अलग डेट्स के शोज मिलाकर कुल 72 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. जो कि ब्लॉक सीट्स के साथ है.
‘रामायण’ के कितने टिकट बुक हो चुके हैं?
फिल्म के अब तक करीब 18.4 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं. हालांकि, बिना ब्लॉक सीट्स के बात की जाए, तो 14.79 टिकट बुक हो चुके हैं. फिल्म के ओपनिंग डे यानी गुरुवार के लिए एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा जोर देखने को मिल रहा है. अकेले पहले दिन के लिए फिल्म ने लगभग 32 करोड़ से ज्यादा की प्री-सैल कर ली है. दरअसल ‘रामायण’ को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, और अलग-अलग रीजन में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा डिमांड देश के बड़े शहरों से आ रही है. दरअसल दिल्ली NCR से अबतक कमाई 10.54 करोड़ हो गई है. वहीं, मुंबई से 9.53 करोड़ कलेक्शन हुआ है.
वहीं, बेंगलुरु से कुल कमाई 8.06 करोड़ पहुंच गई है, जो कि ब्लॉक सीट्स के साथ ही है. हैदराबाद की कुल एडवांस कमाई 4.60 करोड़ है, जबकि बिना ब्लॉक सीटों के 4.05 करोड़. वहीं, पुणे की कुल एडवांस कमाई 3.21 करोड़ है, जहां से लगभग 59,561 टिकट बिके हैं. महाराष्ट्र का यह दूसरा बड़ा शहर भी एडवांस बुकिंग में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
किस वर्जन में ‘रामायण’ सबसे आगे?
फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का है. जिसने अकेले 83% शेयर के साथ टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. इसके बाद साउथ मार्केट्स में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां कन्नड़ भाषा से 8% शेयर (6.06 करोड़) और तेलुगु भाषा से 7 शेयर (5.38 करोड़) हासिल हुआ है. वहीं, तमिल वर्जन ने 1.01 करोड़ (1%) की कमाई की है. जबकि मलयालम भाषा का हिस्सा 22.28 लाख (1% से कम) रहा है.

