बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम पिछले एक दशक में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस के तौर पर सामने आई हैं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस के दिल में जगह बनाई है. एक्ट्रेस हाल ही में 38 साल की हुई हैं. आइए जानते हैं कि उनका अब तक का करियर कैसा रहा है.

फेयर लवली गर्ल से लेकर उन्होंने बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. सबसे पहले उन्हें फेयर लवली क्रीम के ऐड से पहचान मिली. एक्ट्रेस को अभिनय की दुनिया विरासत में मिली. उनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के निर्देशक थे और उनकी बहन सुरीली गौतम पंजाबी एक्ट्रेस थीं.

यामी गौतम भले ही आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं लेकिन उन्होंने कन्नड़ फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने पंजाबी, तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया. 2012 में उनकी पहली हिंदी फिल्म विकी डोनर थी. इस फिल्म में वे आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आई थीं.

फिर उन्होंने टोटल सियापा, बदलापुर, एक्शन जैक्शन, सनम रे, बत्ती गुल मीटर चालू, काबिल और सरकार 3 जैसी मूवीज कीं. लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2019 में विकी कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से मिली.

भले ही दूसरों के लिए ये कोरोना का दौर था लेकिन एक्ट्रेस का करियर इसी फेज में ग्रो किया. बाला, अ थर्सडे, भूत पुलिस, दसवी, चोर निकल कर भागा, आर्टिकल 370, हक, OMG 2 और नई नवेली जैसी फिल्मों से उन्होंने माहौल बना दिया.

इन फिल्मों के जरिए ना सिर्फ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई बल्कि डायरेक्टर्स का भरोसा भी जीता. उनके करियर के रिपोर्ट कार्ड की बात करें तो एक्ट्रेस ने IMDb की रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 साल के करियर में एक्ट्रेस ने 14 हिट दी हैं जिनमें से आधा दर्जन तो सुपरहिट हैं. वहीं वे 10 फ्लॉप फिल्में भी दे चुकी हैं.

