Ramayana Movie Verdict: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. अब ये फिल्म 1800 करोड़ी क्लब में भी एंट्री मार चुकी है. फिल्म को 100 से ज्यादा देशों में रिलीज किया गया है जहां ये फिल्म धमाल मचा रही है. भारत के कई राज्यों में भी एक हिंदी भाषी फिल्म के तौर पर इसने रिकॉर्ड बनाए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म विदेश में भी कई जगहों पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है. इससे पहले भारतीय सिनेमा ने किसी भी फिल्म को इतने बड़े स्तर पर लॉन्च नहीं किया था.

लेकिन 2026 भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक बहुत बड़ा साल साबित हुआ है. पहले रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने दुनियाभर में शानदार कमाई की और भारतीय सिनेमा की भी सबसे बड़ी फिल्म बनी. वहीं कुछ महीनों में ही रणबीर कपूर की रामायण ने इससे भी जबरदस्त कमाई कर के दिखा दी. अब रामायण देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने किन राज्यों और किन देशों में ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है.

भारत के किन राज्यों में रामायण का जलवा?

हिंदी बेल्ट में ये फिल्म सपुरहिट रही है. फिल्म ने दिल्ली एनसीआर, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और बिहार में जबरदस्त कमाई की है. हिंदी बेल्ट में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं साउथ में भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई है. करनाटक में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है और अब तक के हिंदी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.. केरल में भी ये फिल्म सुपरहिट रही है और हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन गई है. तमिलनाडु में फिल्म हिट का दर्जा हासिल कर चुकी है. वहीं आंध्र प्रदेश में ये मूवी एवरेज रही है.

ये भी पढ़ें- Yami Gautam Hit and Flops: 16 साल के करियर में 14 हिट और 10 फ्लॉप, कुछ ऐसा है उरी फेम यामी गौतम का रिपोर्ट कार्ड

विदेशों में कैसा रहा रामायण का हाल?

अमेरिका और कनाडा में ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही है. वहीं दक्षिण-पूर्वी एशिया में ये मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है. इसमें कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम में इसने कभी ना देखे जाने वाली सफलता अर्जित की है. वहीं नेपाल में ये मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है. यूके, यूएई और ऑस्ट्रेलिया में ये मूवी सुपरहिट रही है. यूरोप में भी इस मूवी ने हिट का दर्जा हासिल कर लिया है. इसमें अल्बानिया, पोलेंड, यूक्रेन, बेल्जियम, यूके और हंगरी जैसे देश शामिल हैं. अब फिल्म चीन, जापान और रूस में साल 2027 में रिलीज की जाएगी. ऐसे में इन देशों में भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सभी की नजरें होंगी.