संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है. ऐसे में सियासी हलचल तेज हो गई है. ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के नेताओं से मिले जरूरी मैसेज के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है. पहले मैंने न जाने का फैसला किया था, लेकिन अब मैंने जाने का फैसला लिया है.”
ममता ने कहा, “आप सभी देख रहे हैं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में हर दिन क्या हो रहा है. अत्याचार की सारी हदें पार की जा रही हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए, मेरा कहीं न जाना ही बेहतर होता, लेकिन मुझसे बार-बार जाने का आग्रह किया जा रहा है. वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे वहां पहुंचने के लिए कहा है. मैं उनके नाम नहीं लूंगी, लेकिन उन्होंने मेरे लिए एक विशेष फ्लाइट तक का इंतजाम कर दिया है. फिलहाल मैं जा रही हूं, लेकिन वापस लौटने पर मैं उचित कदम उठाऊंगी. कृपया यह सुनिश्चित करें कि बंगाल अपनी पहचान बनाए रखे.”
दिल्ली पहुंची ममता
ममत बनर्जी ने कहा, ” मुझे यहां आने को कहा था इसलिए मैं आ गई….परिसीमन बिल बहुत गंदा बिल है. नारी शक्ति के लिए हमने ज्यादा फायदा किया था…2024 महिला सशक्तिकरण बिल पास हो गया था…”
Kolkata | Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, “I have been asked to attend the INDIA alliance meeting. Initially, I had decided not to go, but now I have decided to attend. You are all witnessing what is happening in my constituency every day—every limit of atrocity is being crossed. Given the current situation, I would prefer not to go anywhere, but I am being repeatedly urged to attend; senior leaders have asked me to be there. I wont name them, but they even arranged a special flight for me…For now, I am leaving, but upon my return, I will take appropriate action. Please ensure that Bengal remains true to its own identity”
(28.11)
— ANI (@ANI) November 29, 2026
उधर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आगामी 48 से 72 घंटे राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं.
सांसदों के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी
संसद सत्र के दौरान सदन में पार्टी की मजबूत उपस्थिति और एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को एक ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया है. इसके तहत पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को सत्र के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का सख्त निर्देश दिया गया है.
व्हिप में कहा गया है, “चूंकि सोमवार, 30 नवंबर से शुक्रवार, 4 दिसंबर 2026 तक लोकसभा में बहुत महत्वपूर्ण कामकाज होने वाला है, इसलिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सभी लोकसभा सदस्यों से अनुरोध है कि वे अनिवार्य रूप से सदन में मौजूद रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें.”

