Panchayat Season 5 Plot: ‘पंचायत सीजन 5’ का ट्रेलर आ गया है. और यह नया सीजन 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि इस बार फुलेरा गांव में क्या नया होने वाला है? जिसका जवाब भी उसी ट्रेलर में मिला है. जी हां, ट्रेलर से साफ हो गया है कि गांव में तख्तापलट हो चुका है. और सत्ता की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. हालांकि, इस सियासी बदलाव के बावजूद कहानी का फोकस सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी पर ही रहने वाली है.

पिछले चार सीजन तक फुलेरा में किसी को भी सचिव जी और रिंकी के बीच पनप रहे प्यार की भनक तक नहीं थी. दोनों ने अपने रिश्ते को बेहद सादगी और चुपचाप तरीके से संभाले रखा था. लेकिन ‘पंचायत 5’ में यह राज अब छिपा नहीं रहने वाला है. और इसे सबके सामने लाने का जरिया बनराकस बनते हैं. ट्रेलर से हिंट मिलता है कि बनराकस के जरिए पूरे गांव को सचिव जी और रिंकी के रिश्ते के बारे में पता चल जाता है. जिसके बाद फुलेरा की गलियों में नई हलचल और कानाफूसी शुरू हो जाती है.

क्या होगी ‘पंचायत सीजन 5’ की कहानी?

इस खुलासे के बाद मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब प्रधान जी का गुस्सा फूटता है. और वो सचिव जी को थप्पड़ भी मार देते हैं. गांव की बदलती राजनीति, नई चुनौतियों और परिवार के दबाव के बीच सचिव जी का अंदाज भी इस बार बदला हुआ नजर आता है. वो हालात से घबराने या पीछे हटने के बजाय अपने रिश्ते को नाम देने की तैयारी में जुटे दिखते हैं. ट्रेलर में सचिव जी इस बात की प्लानिंग करते नजर आते हैं कि वो कैसे पूरे सम्मान के साथ रिंकी का हाथ मांगेंगे.

कुल मिलाकर, ‘पंचायत 5’ में भले ही सत्ता परिवर्तन और गांव की राजनीति का तड़का बना रहेगा. लेकिन कहानी की असली जान और सबसे बड़ा हाइलाइट रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी ही होगी. लोगों के लिए यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि गांव वालों के सामने सच आने के बाद सचिव जी अपने प्यार को शादी के मुकाम तक कैसे पहुंचाते हैं?

पिछले 4 सीजन कब-कब आए हैं?

‘पंचायत’ के पहले सीजन की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. और इसके बाद दूसरा सीजन 2022 में लोगों के बीच आया. फिर तीसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ, जबकि चौथे सीजन के बाद अब पांचवां सीजन 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर आने वाला है. जिसका ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया है.