Ramayana Box Office Collection: फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब 19 दिन पूरे हो चुके हैं. 5 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी. और तीसरे हफ्ते में भी इसका शानदार परफॉर्मेंस जारी है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखे थे. इस फिल्म ने महज 19 दिनों के अंदर दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण‘ ने तीसरे मंडे यानी 19वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह टोटल कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर है.इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 955.45 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1141.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां से इसने 563 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है.

दुनियाभर से ‘रामायण’ ने कितने कमाए?

दरअसल ‘रामायण’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1704.65 करोड़ रुपये हो चुका है. इस ऐतिहासिक कमाई के साथ ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों में शामिल हो गई हैं. हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फिल्म अपने आगे मौजूद 4 सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘रामायण’ से आगे अभी ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. इनमें से ‘बाहुबली 2’ का लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन पार करने के लिए ‘रामायण’ को करीब 100 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा की कमाई और करनी होगी.

ओवरसीज में ‘रामायण’ का जलवा

फिल्म ने रिलीज के 19 दिनों में ही ओवरसीज से 563 करोड़ रुपये की शानदार ग्रॉस कमाई कर ली है. नॉर्थ अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.