King New song: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के हर अपडेट पर लोगों की नजरें टिकी हैं. और अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. चर्चा है कि शाहरुख खान 25 नवंबर 2026 को फिल्म का दूसरा गाना ‘डैडी कूल’ लॉन्च करने जा रहे हैं. जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी.
‘डैडी कूल’ को एक जोरदार और एनर्जेटिक डांस नंबर बताया जा रहा है. जिसे सचिन-जिगर की जोड़ी ने कंपोज किया है. फिल्म के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ के बाद यह गाना ‘किंग’ के म्यूजिक एल्बम की अगली बड़ी झलक होगी. इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए शाहरुख खान और करीना कपूर खान करीब 15 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘अशोका’ और ‘रा.वन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. जहां उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था.
कब आएगा ‘किंग’ का नया गाना?
करीना कपूर इस गाने में एक स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगी. और माना जा रहा है कि यह सीक्वेंस फिल्म के बड़े हाइलाइट्स में से एक होगा. शाहरुख के बर्थडे के दिन करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कंफर्म किया था कि वो एक्टर के साथ एक डांस नंबर करने वाली हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि मेकर्स आखिरी वक्त में इस गाने के बजाय फिल्म का टाइटल ट्रैक लाने पर भी चर्चा कर रहे हैं. लेकिन फिलहाल ‘डैडी कूल’ के लॉन्च को लेकर ही सबसे ज्यादा बज बना हुआ है.
‘किंग’ में शाहरुख खान और करीना के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे. क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. और 25 नवंबर को आने वाले इस नए गाने के साथ फिल्म का प्रमोशन और तेज होने की उम्मीद है.

