बिज़नेस
सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:83,450 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक नीचे; बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
शेयर बाजार में आज यानी 23 नवंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक नीचे 83,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 25,650 पर कारोबार कर रहा है। मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। महानदी कोलफील्ड्स के IPO का आखिरी दिन महानदी कोलफील्ड्स के IPO का आज आखिरी दिन है। IPO का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपए तय किया गया है। इसमें मिनिमम 14,960 रुपए निवेश करने होंगे। इस इश्यू के जरिए कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर को होगी। एशियाई शेयर बाजार में आज गिरावट नोट: ‘लेबर थैंक्सगिविंग डे’ पर आज जापान का बाजार बंद है। अमेरिकी बाजार में 20 नवंबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 15 हजार करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को भारतीय बाजार में तेजी रही थी
यह सामग्री Dainik Bhaskar - Business ने प्रकाशित की है; IB9TV ने इसे न लिखा है, न संपादित किया है। मूल ख़बर देखें
