Latest Blouse Design: शादी का सीजन हो और साड़ी पहनने का मौका मिले, तो हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आए. इसके लिए साड़ी के साथ सही ब्लाउज चुनना भी बेहद जरूरी है.

कई बार ब्लाउज का एक खास डिजाइन पूरी साड़ी की खूबसूरती बढ़ा देता है. अगर आप भी शादी या किसी खास फंक्शन में साड़ी पहनने वाली हैं, तो इस बार कुछ नए और ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. 

1. बैकलेस ब्लाउज डिजाइन

बैकलेस ब्लाउज इन दिनों पार्टी और वेडिंग लुक के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें पीछे की तरफ डीप कट या डोरी वाला डिजाइन रखा जाता है. आप चाहें तो इसमें छोटे-छोटे टैसल्स भी लगवा सकती हैं. सिल्क, सैटिन और शिफॉन साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज अच्छा लगता है.

PC: AI
PC: AI

2. पफ स्लीव्स ब्लाउज (Latest Blouse Design)

पफ स्लीव्स का फैशन एक बार फिर पसंद किया जा रहा है. इसमें कंधों के पास आस्तीन को हल्का फूला हुआ रखा जाता है, जिससे ब्लाउज को खूबसूरत लुक मिलता है. आप इसे हाफ स्लीव्स या थोड़ी लंबी आस्तीन में बनवा सकती हैं. खासकर प्लेन साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला पफ स्लीव्स ब्लाउज अच्छा कॉम्बिनेशन बन सकता है.

PC: AI
PC: AI

3. हाई नेक ब्लाउज डिजाइन

अगर आपको एलिगेंट और क्लासी लुक पसंद है, तो हाई नेक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं. इसमें गले को थोड़ा ऊपर तक कवर किया जाता है. आप अपनी पसंद के हिसाब से इसमें लेस, मोती या हल्की कढ़ाई का काम करवा सकती हैं. बनारसी और सिल्क साड़ी के साथ यह डिजाइन काफी अच्छा लगता है.

Elegant High Neck Blouse Design ✨💖 Perfect for a classy & modern saree  look 😍 High neck blouses are trending in 2026 for their royal, modest &  stylish vibe 👑 Perfect for
PC: Instagram

4. शीयर स्लीव्स ब्लाउज

शीयर यानी हल्के पारदर्शी फैब्रिक वाली आस्तीन का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें नेट या ऑर्गेंजा जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है. आस्तीन पर हल्की कढ़ाई, बूटी या लेस लगवाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है.

PC: AI
PC: AI

5. स्क्वायर नेक ब्लाउज

स्क्वायर नेक ब्लाउज सिंपल होने के साथ काफी आकर्षक लगता है. इसमें गले का कट चौकोर आकार में रखा जाता है. आप इसमें छोटी आस्तीन, पफ स्लीव्स या स्लीवलेस पैटर्न (Latest Blouse Design) चुन सकती हैं. कॉटन सिल्क, ऑर्गेंजा और बनारसी साड़ी के साथ यह डिजाइन अच्छा लगता है.

Skill Guidence | 🌸✨ जब साड़ी और ब्लाउज़ का मेल हो जाए एकदम परफेक्ट… ये  पिंक फ्लोरल बो स्लीव्स ब्लाउज़ हर लुक को बना दे और भी classy और royal। आपको  कैसा लगा...
PC: Instagram

यह भी पढ़ें: लहंगे के साथ खूब जचेंगी ये 6 हेयरस्टाइल, शादी-पार्टी में मिलेगा गॉर्जियस लुक

The post वेडिंग सीजन में छा जाएंगे ये 5 ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइन, साड़ी को मिलेगा नया लुक appeared first on Prabhat Khabar.