
दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात CISF जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को पकड़ लिया. क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की मदद से कुछ ही सेकंड में व्यक्ति को काबू कर लिया गया. CISF की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई से एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम हो गई. CISF ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर जवान पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है, वह हरियाणा का रहने वाला है. CISF ने बताया कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात जवानों ने बड़ी मुस्तैदी दिखाई. उन्होंने बिना सही यात्रा कागजात (दस्तावेजों) के जबरदस्ती टर्मिनल के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को तुरंत पकड़ लिया.
सीसीटीवी फुटेज में क्या?
सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी गेट पर एक आदमी को रोककर पकड़ते हैं, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर जबरदस्ती टर्मिनल के अंदर भाग जाता है. टर्मिनल के अंदर कुछ मीटर तक दौड़ने वाले उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए, एक हथियारबंद CISF जवान अपने साथी की मदद करता है. CISF ने बताया कि QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के जवानों ने सही समय पर पहुंचकर उस शख्स को कुछ ही सेकंड में रोक लिया। इससे वह बिना इजाजत अंदर नहीं जा सका और सुरक्षा में एक बड़ी चूक टल गई.STORY | Man forcibly enters Delhi airport, nabbed by CISF
The CISF on Wednesday said it foiled a forced entry attempt by a man at the hyper-sensitive Delhi Airport.
READ: https://t.co/mIKhRSD6pK
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026
सुरक्षाकर्मियों को उस आदमी के बैग से कुछ आईडी कार्ड और पढ़ाई के सर्टिफिकेट मिले हैं. टर्मिनल के अंदर जाने के लिए यात्रियों को अपना टिकट और आईडी कार्ड दिखाना होता है. एयरपोर्ट स्टाफ को भी अंदर जाने के लिए अपना आईडी कार्ड दिखाना जरूरी है.
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. यहां से रोजाना हजारों देशी और विदेशी यात्री सफर करते हैं, इसलिए किसी भी आतंकी खतरे से निपटने के लिए CISF के जवान हमेशा कड़ा पहरा देते हैं.
