Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में पिछला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. जब होस्ट सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई. वहीं, कुछ कंटेस्टेंट को प्यार से समझाया कि आगे आने वाले हफ्तों में अपना गेम प्लान चेंज करना होगा. खासकर स्काउट और लव गिल के बीच जो भी चल रहा था, वो हंगामा इस हफ्ते थम गया है. ऐसे में घर के कई कंटेस्टेंट्स ने लव गिल पर सवाल खड़े किए. जहां उन्होंने क्लीयर किया कि उनका अब स्काउट OP से कोई भी रिश्ता नहीं है. खैर, इन सबके बीच घर में नए कप्तान के लिए तगड़ी जंग हुई. जहां उदिति सिंह एक बार फिर घर की कैप्टन बन गई है. जिनके हाथ में एक नई पावर भी आ गई है.

हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया, जिसमें उदिति सिंह को पावर मिलती है कि वो इस हफ्ते नॉमिनेशन से किसी एक कंटेस्टेंट को सेफ कर सकती हैं. जिसके बाद उनसे दो ऐसे सदस्यों के नाम पूछे गए, जो उनकी मोस्ट फेवरेट और लीस्ट फेवरेट लिस्ट में आते हैं. अब लोगों को उम्मीद है कि मोस्ट फेवरेट लिस्ट में उन्होंने अरिश्फा खान का नाम लिया होगा. लेकिन लीस्ट फेवरेट में कौन होगा, यह जानने के लिए सब एक्साइटेड हैं. क्योंकि बिग बॉस ने यहीं पर सबसे बड़ा दांव खेल दिया है.

उदिति सिंह किसे करेंगी सेफ?

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस सबसे पहले एक अनाउंसमेंट करते हैं. वो कहते हैं एक और कंटेस्टेंट इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सेफ हो सकता है. तो कैप्टन उदिति बताएं आपको मोस्ट फेवरेट कौन हैं. वहीं उसके बाद कहा कि- आपका लीस्ट फेवरेट कौन हैं, जिसे आप यहां रखना नहीं चाहेंगी. आखिर में असली बम तब फूटा जब बिग बॉस ने कहा कि इम्युनिटी का मुकाबला अब इन्हीं दो कंटेस्टेंट्स के बीच होगा. इनमें से जो कंटेस्टेंट जीत जाएगा, वो नॉमिनेशन से सेफ हो जाएगा. ऐसे में उदिति सिंह के हिसाब से प्लान चल पाता है या नहीं. यह आने वाले एपिसोड में पता लगेगा.

Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন

JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে

दरअसल इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं, उनमें- कनिका मान, लव गिल, माही विज, गुल्लू, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, मनीष गोयल, यंग DSA और स्काउट शामिल हैं. अब इनमें से किस घरवाले को सेफ होने का मौका मिलेगा? यह जानने के लिए फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं.