Lauki ki Barfi Recipe: लौकी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं. कभी इसकी सब्जी बनाई जाती है, तो कभी कोफ्ते या रायता.  लेकिन क्या आपने कभी लौकी से बनी बर्फी का स्वाद चखा है?

हरी-हरी लौकी से आप घर पर ऐसी स्वादिष्ट मिठाई तैयार कर सकती हैं, जिसे खाने के बाद कोई आसानी से पहचान भी नहीं पाएगा कि यह लौकी से बनी है. दूध, चीनी और मावा की मदद से आप घर पर ही बाजार जैसी स्वादिष्ट लौकी (Lauki ki Barfi Recipe) की बर्फी बना सकती हैं. 

लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

{"type":"recipeIngredient","text":"लौकी - 500 ग्राम"}{"type":"recipeIngredient","text":"मावा - 200 ग्राम"}{"type":"recipeIngredient","text":"चीनी - 150 ग्राम (स्वादानुसार)"}{"type":"recipeIngredient","text":"फुल क्रीम दूध - 1 कप"}{"type":"recipeIngredient","text":"देसी घी - 2 बड़े चम्मच"}{"type":"recipeIngredient","text":"इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच"}{"type":"recipeIngredient","text":"कटे हुए बादाम और पिस्ता - 2 बड़े चम्मच"}{"type":"recipeIngredient","text":"केसर - थोड़े से (ऑप्शनल)"}

Lauki ki Barfi Recipe: लौकी की बर्फी बनाने का आसान तरीका

{"type":"howToStep","text":"

सबसे पहले ताजी और हरी लौकी लें. इसे अच्छी तरह धोकर छील लें. अब बीच से काटकर इसके बीज और नरम गूदे को निकाल दें.

"}{"type":"howToStep","text":"

इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लें. ध्यान रखें कि कद्दूकस करने के बाद लौकी का रस बहुत ज्यादा हो, तो उसे हल्के हाथों से निचोड़ लें.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें. इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर कुछ मिनट भूनें. इसके बाद दूध डालें और मध्यम आंच पर पकने दें.

"}{"type":"howToStep","text":"

बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि लौकी कड़ाही के तले में चिपके नहीं. जब लौकी अच्छी तरह नरम हो जाए और दूध सूखने लगे, तब इसमें चीनी डाल दें.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब लौकी में मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.

"}{"type":"howToStep","text":"

जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डाल दें. आखिर में थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

"}{"type":"howToStep","text":"

अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें. तैयार मिश्रण को इसमें डालकर बराबर फैला दें.

"}{"type":"howToStep","text":"

ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर डालें. इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. फिर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि बर्फी अच्छी तरह सेट हो जाए.

"}

काटकर ऐसे करें सर्व

जब मिश्रण अच्छी तरह जम जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें. आपकी स्वादिष्ट लौकी की बर्फी तैयार है. इसे त्योहार, पूजा या घर आए मेहमानों को मिठाई के रूप में परोस सकती हैं.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में बनाएं मूली का चटपटा अचार, हर खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

The post लौकी का नाम सुनते ही बनाते हैं मुंह? एक बार चखें इसकी स्वादिष्ट बर्फी, जानें आसान रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.