बिज़नेस
सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त:82,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक ऊपर; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 19 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा ऊपर है, ये 25,300 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। महानदी कोलफील्ड्स का IPO आज से ओपन महानदी कोलफील्ड्स का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 23 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। IPO का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपए तय किया गया है। इसमें मिनिमम 14,960 रुपए निवेश करने होंगे। इस इश्यू के जरिए कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 16 नवंबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 23 हजार करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट
यह सामग्री Dainik Bhaskar - Business ने प्रकाशित की है; IB9TV ने इसे न लिखा है, न संपादित किया है। मूल ख़बर देखें
