Ramayana Box Office Collection Day 14: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज के 2 हफ्ते पूरे कर चुकी है. इन दो हफ्तों में फिल्म ने 100 करोड़ के ऊपर के एवरेज से कलेक्शन किया है. अब वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है लेकिन फिल्म लगभग अपने बजट के करीब पहुंच गई है. वहीं अभी और 3-4 हफ्तों तक इसका कलेक्शन देखने को मिलेगा. शाहरुख खान की किंग की रिलीज से पहले तक तो थिएटर्स में इस फिल्म के पास कमाई का अच्छा स्कोप है. 2 हफ्तों में ये फिल्म देश की टॉप 5 ऑलटाइम मूवीज में जगह बना चुकी है.
अब फिल्म को पहला स्थान हासिल करने के लिए 500 से 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा. लेकिन फिल्म के लिए ये आखिरी परीक्षा ही थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी. अगर फिल्म को इस फासले को जल्द से जल्द कम करना है तो फिर इस वीकेंड में अच्छा कर के दिखाना होगा. साथ ही अब फिल्म की सीधा टक्कर देश के इतिहास की 4 बड़ी फिल्मों के साथ देखने को मिलेगी. ऐसे में आइए एक-एक कर के जानते हैं कि कैसे ये फिल्म इन चारों फिल्मों का खेल तमाम करेगी और नंबर 1 का स्थान हासिल करेगी.
रामायण ने 2 हफ्ते में कितने कमाए?
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की रामायण 14वें दिन नेट कलेक्शन के मामले में 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 27.65 करोड़ रुपये का हो गया है. 14वें दिन ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 8 करोड़ कमाए हैं. यानी कि फिल्म का 14वें दिन का टोटल कलेक्शन 35.65 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने 2 हफ्तों में नेट कलेक्शन के तौर पर 844.40 करोड़ कमा लिए हैं. इसका ग्रॉस कलेक्शन 1009.05 करोड़ रुपये का रहा है. विदेश से इस फिल्म ने 510 करोड़ कमा लिए हैं. ये भी इस फिल्म के शानदार आंकड़े हैं. इसे मिला लिया जाए तो रामायण का 2 हफ्तों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1519.05 करोड़ रुपये का हो गया है जो एक बड़ा रिकॉर्ड है.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच मुंबई पुलिस सतर्क, इन बड़े एक्टर्स को मिल सकती है X कैटेगरी की सुरक्षा
देश की टॉप 4 फिल्मों से कितनी दूर है रामायण?
रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो इस फिल्म ने 1519 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है और देश की पांचवी सबसे बड़ी मूवी बन गई है. इसे आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ने के लिए करीब 600 करोड़ और कमाने होंगे. इसके बीच मूवी को 3 और फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ने होंगे. ये मूवी चौथी नंबर पर काबिज अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से पीछे है. पुष्पा 2 मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 1742 करोड़ रुपये का था. मतलब इस फिल्म और रामायण में अभी 223 करोड़ रुपये का है जो कम नहीं है. वहीं बाहुबली 2 मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये का है. इस फिल्म को पीछे छोड़ने के लिए रामायण को अपनी शानदार कमाई जारी रखनी होगी और 269 करोड़ रुपये और कमाने होंगे.
बॉलीवुड के इतिहास की और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ना रामायण के लिए इतना आसान नहीं होगा. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1813 करोड़ रुपये का है. इस मूवी को पीछे छोड़ने के लिए रामायण को 294 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. देखना होगा कि ये कमाल करने के लिए रामायण मूवी को कितना वक्त लगता है. इसके बाद फिल्म देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. लेकिन इसके बाद रामायण के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ना.
सबसे बड़ी चुनौती होगी दंगल
इस फिल्म ने दुनियाभर में 2070 करोड़ रुपये कमाए हैं और भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मूवी है. अगर इस फिल्म को पार कर रामायण को देश की पहले नंबर की मूवी बनना है तो उसे 551 करोड़ या इससे ज्यादा की कमाई करनी होगी. अब देखना होगा कि रामायण मूवी ये कमाल कर पाती है कि नहीं और अगर कर पाती है तो फिर इसमें कितना समय लेती है.

