Wood Look Floor Tiles: घर को सुंदर बनाने के लिए सिर्फ दीवारों और फर्नीचर पर ध्यान देना काफी नहीं है. फर्श का डिजाइन भी घर के पूरे लुक को बदल सकता है. यही वजह है कि आजकल लोग फर्श के लिए भी नए-नए डिजाइन चुन रहे हैं. इनमें लकड़ी जैसे दिखने वाले फर्श काफी पसंद घर के फर्श को देना है लकड़ी जैसा खूबसूरत लुक? देखें ये शानदार डिजाइन्स किए जा रहे हैं. इनसे घर को नेचुरल और आरामदायक लुक मिलता है. अच्छी बात यह है कि लकड़ी जैसा डिजाइन अब टाइल्स में भी आसानी से मिल जाता है. ऐसे में इन्हें घर के अलग-अलग कमरों में लगवाया जा सकता है. आइए जानते हैं लकड़ी जैसे फर्श के कुछ अच्छे डिजाइन्स.

ज्योमेट्रिक ब्लॉक पैटर्न

ज्योमेट्रिक ब्लॉक पैटर्न, PC -AI
ज्योमेट्रिक ब्लॉक पैटर्न, PC -AI

अगर आप घर के फर्श को थोड़ा हटकर और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं, तो ज्योमेट्रिक ब्लॉक पैटर्न चुन सकते हैं. इसमें लकड़ी के टुकड़ों को अलग-अलग आकार और एंगल में लगाकर डिजाइन तैयार किया जाता है. इसकी खास बनावट फर्श को आकर्षक बनाती है. यह ओपन लिविंग रूम और मॉडर्न इंटीरियर में काफी जंचता है.

स्टैगर्ड प्लैंक लेआउट

स्टैगर्ड प्लैंक लेआउट, PC -AI
स्टैगर्ड प्लैंक लेआउट, PC -AI

इस डिजाइन में लकड़ी के लंबे टुकड़ों को एक सीध में रखने के बजाय आगे-पीछे खिसकाकर लगाया जाता है. इससे फर्श पर एक खूबसूरत फ्लो नजर आता है. इसकी सादगी के साथ स्टाइलिश लुक भी मिलता है. बेडरूम, लिविंग रूम और घर के दूसरे हिस्सों में इसे आसानी से अपनाया जा सकता है.

बास्केट वीव पैटर्न

बास्केट वीव पैटर्न, PC -AI
बास्केट वीव पैटर्न, PC -AI

लकड़ी के फर्श में कुछ क्लासिक और रॉयल टच चाहते हैं, तो बास्केट वीव पैटर्न अच्छा विकल्प है. इसमें लकड़ी की पट्टियों को इस तरह सजाया जाता है कि वे एक-दूसरे में बुनी हुई दिखाई देती हैं. इसकी बनावट पुराने जमाने के इंटीरियर की याद दिलाती है. डाइनिंग रूम और बड़े लिविंग एरिया में यह काफी खूबसूरत लगता है.

डायगोनल लेआउट

डायगोनल लेआउट, PC -AI
डायगोनल लेआउट, PC -AI

सीधी लाइन में बिछे फर्श से कुछ अलग चाहते हैं, तो डायगोनल लेआउट ट्राई कर सकते हैं. इसमें लकड़ी की पट्टियों को दीवारों के समानांतर रखने के बजाय तिरछे एंगल पर लगाया जाता है. इस तरह फर्श पर अलग पैटर्न बनता है और कमरे को भी नया लुक मिलता है. खासकर छोटे कमरों में यह डिजाइन देखने में काफी दिलचस्प लगता है.

कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर डिजाइन

कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर डिजाइन, PC -AI
कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर डिजाइन, PC -AI

लकड़ी के फर्श को खास बनाने के लिए उसके किनारों पर अलग शेड की पट्टियों से बॉर्डर बनाया जा सकता है. बीच के हिस्से में एक रंग और चारों तरफ दूसरे रंग का इस्तेमाल करने से फर्श की खूबसूरती उभरकर आती है. यह डिजाइन कमरे को सलीकेदार और प्रीमियम लुक देता है. बड़े हॉल और लिविंग रूम में इसे खासतौर पर पसंद किया जाता है.

अलग-अलग रंगों का कॉम्बिनेशन

अलग-अलग रंगों का कॉम्बिनेशन वाले टाइल्स, PC -AI
अलग-अलग रंगों का कॉम्बिनेशन वाले टाइल्स, PC -AI

एक ही रंग के फर्श की जगह दो या उससे ज्यादा शेड्स का इस्तेमाल करके भी आकर्षक डिजाइन तैयार किया जा सकता है. इसमें हल्की और गहरी लकड़ी के रंगों को साथ मिलाकर लगाया जाता है. इससे फर्श पर खूबसूरत पैटर्न बनता है और कमरे की साज-सज्जा भी उभरकर सामने आती है.

यह भी पढ़ें: बाथरूम के लिए कौन-सी टाइल्स हैं बेस्ट? खूबसूरती के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान

The post घर के फर्श को देना है लकड़ी जैसा खूबसूरत लुक? देखें ये शानदार डिजाइन्स appeared first on Prabhat Khabar.