Earthshot Prize Awards 2026: मुंबई में हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की ग्रैंड सेरेमनी हुई. प्रिंस विलियम की पहल पर हुए इस खास कार्यक्रम के ग्रीन कार्पेट पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे. इस मौके पर सभी ने बढ़ते प्रदूषण, खराब होती हवा (AQI) जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान फिल्मी सितारों ने सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बिखेरा, बल्कि इन मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया. इवेंट के दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने इस फंक्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी कम्युनिटी और इसे बचाने के लिए मिलकर छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है.
वहीं, आलिया भट्ट भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं. उन्होंने ‘सपनों के शहर’ मुंबई में गेस्ट के आने पर खुशी जाहिर की. जबकि, रकुल प्रीत सिंह ने बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज AQI का लेवल खतरनाक रूप से बढ़ रहा है. जिससे हमारी और आने वाली पीढ़ियों की सेहत खतरे में पड़ रही है. उन्होंने सवाल किया कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए आखिर कैसी दुनिया छोड़कर जा रहे हैं. इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने पिछले कुछ सालों में आए प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ का जिक्र किया.
सोनम कपूर ने क्या कुछ कहा?
वहीं, सोनम कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. और पर्यावरण की रक्षा करने की जिम्मेदारी लोगों को लेनी चाहिए. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि यह मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही कभी भी बहुत देर नहीं होती.” हवा, पानी और जानवरों पर पड़ने वाले असर की ओर इशारा करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, और इंसान होने के नाते, इसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है.”
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুনViral Bhayani (@viralbhayani) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুনViral Bhayani (@viralbhayani) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে
आयशा खान ने भी उठाया मुद्दा
टीवी एक्ट्रेस आयशा खान ने मुंबई के बीच की सफाई मुहिम में हिस्सा लेने के बारे में बात की. और कचरे की समस्या से निपटने और गंदगी फैलाने से रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर चर्चा की. उन्होंने इस बात पर भी विचार रखा कि सार्वजनिक जगहों को साफ-सुथरा रखने में तकनीक किस तरह मददगार हो सकती है.

