शेयर बाजार में आज यानी 18 नवंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक नीचे 82,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,300 पर कारोबार कर रहा है। FMCG, मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का IPO ओपन हुआ क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 20 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड ₹259 से ₹272 तय किया है। निवेशक कम से कम 55 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 55 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। कंपनी इस IPO के जरिए 455 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। शेयरों की लिस्टिंग 26 नवंबर को हो सकती है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 16 नवंबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 23 हजार करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त