Nayanthara Films: साउथ सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा उन टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लगातार चर्चा में रही हैं. वो न केवल बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों में नजर आती हैं, बल्कि सोलो फिल्में लाकर भी थिएटर्स में लोगों का दिल जीत रही हैं. उनकी हर फिल्म में एक्टिंग की एक अलग गहराई देखने को मिलती है. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैली हुई है. यूं तो अब नयनतारा का फोकस हिंदी सिनेमा पर भी तेजी से बढ़ता दिख रहा है. इस वक्त उनके पास जो बड़ी फिल्में हैं, उनमें बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का प्रोजेक्ट भी शामिल है.

नयनतारा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ही सबसे बड़े धमाके के साथ की थी. उन्होंने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में काम किया. जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस फिल्म में नयनतारा के एक्शन और शाहरुख के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया. अब शाहरुख के बाद सलमान खान के साछ जुड़ना यह साफ दिखाता है कि नयनतारा बेहद सोच-समझकर बड़े प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं.

क्यों बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में चुन रहीं नयनतारा?

1. सॉलिड और दमदार रोल: शाहरुख खान की ‘जवान’ में नयनतारा का किरदार सिर्फ स्क्रीन टाइम पूरा करने के लिए नहीं था. बल्कि बेहद मजबूत और एक्शन से भरा हुआ था. सलमान खान के बड़े बैनर की फिल्म में भी उन्हें ऐसा ही दमदार रोल मिला है, जो उनकी एक्टिंग के साथ न्याय करेगा.

2. सीधे पैन-इंडिया ऑडियंस तक पहुंच: बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बड़े बजट और ग्रैंड स्केल पर बनती हैं. जिन्हें देश और दुनिया के हर कोने में देखा जाता है. इससे नयनतारा को सीधे तौर पर हिंदी बेल्ट की सबसे बड़ी ऑडियंस से जुड़ने का मौका मिलेगा.

3. ‘लेडी सुपरस्टार’ की इमेज बरकरार: साउथ सिनेमा में नयनतारा एक बहुत बड़ा नाम हैं और अपने दम पर फिल्में चलाती हैं. साउथ के प्रोजेक्ट्स के बाद उन्हें हिंदी सिनेमा के लिए जो बड़े प्रोजेक्ट्स मिले, वो उनपर फोकस करना चाहती हों.

नयनतारा की पिछली फिल्में काफी शानदार रही हैं. साल 2023 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ लीड रोल किया था. फिर अन्नपूर्णी आई, जो कि एक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें नयनतारा ने लीड रोल निभाया था. उनके इस सोलो और कंटेंट-ड्रिवन किरदार को काफी सराहा गया था. ‘टॉक्सिक’ में वो यश की बहन के रोल में नजर आईं, जो एक्शन से भरपूर किरदार था. और एक्ट्रेस के रोल को काफी पसंद किया गया था. शाहरुख खान के बाद अब वह बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के साथ एक बड़ी फिल्म में काम कर रही हैं. जिससे हिंदी सिनेमा में उनकी पकड़ और मजबूत हो रही है.

बॉलीवुड में बनेंगी साउथ की नंबर 1 एक्ट्रेस?

नयनतारा जिस तरह से बॉलीवुड में कदम आगे बढ़ा रही हैं. उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वो हिंदी सिनेमा में साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी. दरअसल नयनतारा बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं आ रहीं. बल्कि वो ऐसे किरदार चुन रही हैं जिनमें परफॉर्म करने और एक्शन दिखाने का पूरा मौका हो. वहीं, रश्मिका मंदाना, समांथा या पूजा हेगड़े… इन साउथ एक्ट्रेसेस के मुकाबले नयनतारा की रणनीति बिल्कुल अलग है.

दरअसल रश्मिका, कीर्ति सुरेश ने भी बॉलीवुड फिल्में की, लेकिन ज्यादा बड़ी फिल्में नहीं थी. वहीं, दूसरी ओर श्रीलीला कार्तिक के साथ आने वाले समय में बड़ी फिल्म में दिखने वाली हैं. जबकि, नयनतारा एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्होंने शाहरुख की जवान से डेब्यू किया और अब वो सलमान के साथ दिखेंगी. मतलब सिर्फ बड़ी फिल्में कर रही हैं. अगर देखा जाए तो ऐसा करने में उनके बाद साई पल्लवी दूसरी बड़ी एक्ट्रेस बनी हैं.