Chhath Puja Fasting Tips: छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला व्रत सबसे कठिन और खास माना जाता है. इस दौरान व्रती अन्न तो दूर, पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करते. आस्था और परंपरा से जुड़ा यह व्रत शरीर के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होता. खासकर पहली बार व्रत रखने वालों को इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.
लंबे समय तक बिना पानी और भोजन के रहने से डिहाइड्रेशन, थकान और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में व्रत की तैयारी से लेकर पारण तक कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है .
व्रत शुरू करने से पहले शरीर को तैयार करें
निर्जला व्रत रखने से पहले शरीर को तैयार करना जरूरी है. व्रत से एक दिन पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
इससे शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है. हालांकि, एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना बेहतर है.
खानपान में न करें लापरवाही
खरना (Chhath Puja Fasting Tips) के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को प्रसाद ग्रहण करते हैं. ऐसे में भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें, जो शरीर को ऊर्जा दें और आसानी से पच भी जाएं.
फल, दूध और पारंपरिक प्रसाद का सेवन कर सकते हैं. बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से बचें. इससे पेट में भारीपन और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है.
धूप और ज्यादा मेहनत से बचें (Chhath Puja Fasting Tips)
36 घंटे के व्रत के दौरान शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है. इस दौरान ज्यादा देर तक धूप में खड़े रहने, भारी सामान उठाने या बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें. कोशिश करें कि घर के जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें
व्रत के दौरान चक्कर आना, बहुत ज्यादा कमजोरी, सिरदर्द, उलझन, बेहोशी या दिल की धड़कन तेज होना शरीर में पानी की कमी या दूसरी गंभीर परेशानी के संकेत हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में इन्हें सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज न करें.
यह भी पढ़ें: बिना घाट गए ऐसे घर पर ही बनाएं छठ का पवित्र घाट, बालकनी और छत के लिए आसान टिप्स
The post Chhath Puja 2026: पहली बार रख रहे हैं 36 घंटे का निर्जला व्रत? सेहत से जुड़ी इन बातों का रखें खास ख्याल appeared first on Prabhat Khabar.

