शेयर बाजार में आज 11 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स 1300 अंक या 1.65% चढ़कर 82,400 के पार कारोबार कर रहा है। इसे तेजी से निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई। निफ्टी में भी 350 अंक या 1.40% की तेजी है, ये 25,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। एक महीने में सेंसेक्स करीब 10,000 अंक या 15% चढ़ा है। 12 अक्टूबर को सेंसेक्स 71,924 पर था। वहीं बीते 5 दिन में करीब 7% चढ़ा है। शेयर बाजार में तेजी की 3 बड़ी वजह 1. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिका ने कहा है कि वो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिससे मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई रुकने या प्रभावित होने का डर कम हो गया है। इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें घटकर दो महीने के निचले स्तर यानी 89.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं हैं। भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने पर देश का आयात बिल घट सकता है, जो इकोनॉमी को मजबूती दे सकता है। 2. विदेशी निवेशकों की खरीदारी नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 3. डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत रुपया मजबूत शुरुआत के साथ 0.2% यानी 20 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 93.72 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 93.92 पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी 9 नवंबर को सेंसेक्स 107 अंक चढ़ा था