रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का घर एक बार फिर विवादों और पर्सनल अटैक का अखाड़ा बन गया है. हाल ही में सामने आए शो के नए प्रोमो में टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज और उनकी साथी कंटेस्टेंट लव गिल के बीच जोरदार कहासुनी और तीखी झड़प देखने को मिली. झगड़े के दौरान जैसे ही बात माही विज की पर्सनल लाइफ, शादी और उनके पति जय भानुशाली तक पहुंची, माही अपना आपा खो बैठीं. रोते-बिलखते हुए माही ने लव गिल को सख्त चेतावनी दी और साफ कहा कि वे उनकी शादीशुदा जिंदगी और पति का नाम बीच में न लाएं.
प्रोमो के मुताबिक, इस पूरे फसाद की शुरुआत माही विज द्वारा की गई एक टिप्पणी से हुई थी. दरअसल, माही विज ने घर के सदस्य काजी तौकीर और मनीष गोयल के साथ बातचीत के दौरान लव गिल के लिए ‘होमब्रेकर’ (घर तोड़ने वाली) शब्द का इस्तेमाल किया था. हालांकि, उस बातचीत के दौरान लव वहां मौजूद नहीं थीं. लेकिन बाद में जब लव गिल को इस बात का पता चला, तो उन्होंने सीधे माही विज के सामने आकर सवाल दाग दिए और दोनों के बीच विवाद गरमा गया.
मेरे पति को बीच में मत लाना, काट के रख दूंगी
प्रोमो में दिखाया गया है कि लव गिल द्वारा पर्सनल सवाल पूछे जाने पर माही विज काफी परेशान हो जाती हैं. माही स्पष्ट लहजे में लव से कहती हैं, “मेरे डिवोर्स (तलाक) पर बात मत करो.” इस पर अपना बचाव करते हुए लव गिल जवाब देती हैं, “जैसे इन्होंने मेरे लिए एक वर्ड बोला ‘होमब्रेकर’…” लव के मुंह से अपनी पर्सनल लाइफ और शादी का जिक्र सुनते ही माही विज बेहद इमोशनल हो जाती हैं और रोते हुए वहां से हटने लगती हैं. इसके बाद भारी गुस्से में माही पीछे मुड़कर लव गिल को चेतावनी देते हुए कहती हैं, “मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना, काट के रख दूंगी यहां पे.” माही की इस प्रतिक्रिया से साफ जाहिर होता है कि उनकी पर्सनल लाइफ और शादी से जुड़े मुद्दे ने उनके दिल को गहराई से चोट पहुंचाई है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: हिंसा पर बिग बॉस का बड़ा चाबुक! स्काउट OP को मिलीं 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट
टास्क के दौरान घरवालों ने भी घेरा
ये हाई-वोल्टेज ड्रामा एक टास्क के दौरान हुआ, जहां कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर रहे थे. प्रोमो में देखा जा सकता है कि माही विज एक खास इंस्ट्रूमेंट पहने हुए हैं और बाकी घरवाले उनसे सवाल कर रहे हैं. जब माही विज ने अपनी पर्सनल लाइफ और तलाक पर बात न करने की शर्त रखी, तो घर के अन्य सदस्यों ने भी उन पर सवाल खड़े कर दिए. घरवालों ने माही को चुनौती देते हुए कहा कि जब उन्होंने खुद लव गिल की पर्सनल लाइफ पर ‘होमब्रेकर’ जैसी निजी टिप्पणी की थी, तो वे यह उम्मीद कैसे रख सकती हैं कि उनके तलाक या शादी पर कोई बात न करे. अब आने वाले एपिसोड में ही यह साफ हो पाएगा कि यह विवाद क्या मोड़ लेता है और क्या दोनों के बीच की कड़वाहट खत्म हो पाती है या नहीं.

