भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज का त्योहार आज ( बुधवार को 11 नवंबर) पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर NCP (शरदचंद्र पवार) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने अपने दिवंगत भाई और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद किया. उन्होंने अपने भाई की याद में एक भावुक संदेश भी लिखा.
सोशल मीडिया पर सुप्रिया सुले ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘दादा, यह पहली दिवाली है और पहली भाई दूज भी, जब आप हमारे बीच नहीं हैं. हर साल हम सभी बहनें इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती थीं.लेकिन इस साल भाई दूज की सुबह हुई तो आपके साथ बिताई अनगिनत यादें मन में उमड़ने लगीं’.
दादा, तुझ्याशिवायची ही पहिली दिवाळी आणि पहिली भाऊबीज. दरवर्षी या दिवसाची आम्हा सगळ्या बहिणींना किती ओढ असायची! यंदा मात्र भाऊबीजेचा दिवस उजाडला आणि आपल्या असंख्य आठवणींनी मनात गर्दी केली.
आपलं एकत्र येणं, गप्पा, हसणं आम्हा बहिणींच्या घोळक्यात हरखून गेलेला तू आजही डोळ्यांसमोर उभा राहतोस. तेव्हा अगदी सहज वाटणारे ते क्षण आज किती मोलाचे वाटतात.
दादा, आजच्या दिवशी तुझं नसणं मनाला चटका लावून जातं. आम्हा सगळ्या बहिणींना तुझी किती आठवण येतेय, हे शब्दांत सांगणंही कठीण आहे. तू आमच्या मनात कायम आहेस आणि कायम राहशील
— Supriya Sule (@supriya_sule) November 11, 2026
सुप्रिया सुले ने याद किया साथ गुजारा वक्त
सुप्रिया सुले ने आगे लिखा ‘हमारा साथ बिताया हुआ वक्त, हमारी बातचीत, हमारी हंसी-मजाक… हम सभी बहनों के बीच आप जिस खुशी से रहते थे, वह तस्वीर आज भी मेरी आंखों के सामने है. जो पल कभी बेहद सामान्य लगते थे, आज वही सबसे अनमोल महसूस हो रहे हैं.
‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे…’
सांसद ने लिखा ‘दादा, आज आपका हमारे बीच न होना दिल को बहुत तकलीफ दे रहा है। हम सभी बहनें आपको कितना याद कर रही हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे और हमेशा रहेंगे’.
भाई के साथ त्योहार मनाते वीडियो शेयर किया
इस पोस्ट के साथ ही सुप्रिया सुले ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अजित पवार अपनी बहनों के साथ त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुप्रिया समेत सभी बनें अपने दादा का टीका करती हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती है. अजित पवार भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिसमें भाई बहनों का अटूट प्यार साफ नजर आ रहा है.
विमान दुर्घटना में हुई थी अजित पवार की मौत
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान दुर्घटना में हुआ था. अजित पवार, सुप्रिया सुले के बड़े ताऊ (अनंतराव पवार) के बेटे थे. वहीं सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार की बेटी हैं. रिश्ते में भाई-बहन होने के साथ-साथ दोनों ही महाराष्ट्र की राजनीति के भी प्रमुख चेहरे थे.


