Rava Dosa Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन हो, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी बन जाए, तो रवा डोसा एक अच्छा विकल्प है. साउथ इंडियन डिश रवा डोसा बाहर से कुरकुरा और अंदर से हल्का होता है. शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी से प्रेरणा लेकर आप इस डिश को घर पर बनाने का तरीका जान सकती हैं.
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए चावल और दाल को घंटों भिगोने या मिक्सर में पीसने की जरूरत नहीं पड़ती. सूजी और कुछ दूसरी चीजों की मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं. आइए जानते हैं रवा डोसा बनाने की आसान रेसिपी.
Rava Dosa Recipe: रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री
View on Instagram{"type":"recipeIngredient","text":"सूजी (रवा) - 1 कप"}{"type":"recipeIngredient","text":"चावल का आटा - ½ कप"}{"type":"recipeIngredient","text":"मैदा - ¼ कप"}{"type":"recipeIngredient","text":"दही - 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)"}{"type":"recipeIngredient","text":"जीरा - ½ छोटा चम्मच"}{"type":"recipeIngredient","text":"बारीक कटी हरी मिर्च - 1"}{"type":"recipeIngredient","text":"बारीक कटा अदरक - 1 छोटा चम्मच"}{"type":"recipeIngredient","text":"करी पत्ता - 5 से 6"}{"type":"recipeIngredient","text":"बारीक कटा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच"}{"type":"recipeIngredient","text":"नमक - स्वादानुसार"}{"type":"recipeIngredient","text":"पानी - जरूरत के अनुसार"}{"type":"recipeIngredient","text":"तेल या घी - डोसा सेंकने के लिए"}
Rava Dosa Recipe: ऐसे बनाएं कुरकुरा रवा डोसा
{"type":"howToStep","text":"सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी, चावल का आटा और मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हरा धनिया और नमक डालें. अगर आप चाहें, तो थोड़ा दही भी मिला सकती हैं.
"}{"type":"howToStep","text":"अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि रवा डोसा का बैटर सामान्य डोसे के बैटर से ज्यादा पतला होता है. इसमें गांठें नहीं होनी चाहिए.
"}{"type":"howToStep","text":"बैटर को लगभग 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद सूजी पानी सोख लेगी, इसलिए जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी मिलाएं. बैटर इतना पतला होना चाहिए कि तवे पर डालने पर आसानी से फैल सके.
"}{"type":"howToStep","text":"अब एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल लगाएं. तवा गर्म होने के बाद बैटर को कलछी से लेकर तवे पर ऊपर से डालें.
"}{"type":"howToStep","text":"इसे सामान्य डोसे की तरह गोल घुमाकर फैलाने की जरूरत नहीं है. पतला बैटर अपने आप छोटे-छोटे छेद बनाते हुए फैल जाएगा.
"}{"type":"howToStep","text":"अब डोसे के किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और इसे मध्यम आंच पर पकने दें. जब डोसे के किनारे सुनहरे और कुरकुरे होने लगें, तो इसे सावधानी से पलटें या एक तरफ से मोड़ लें.
"}{"type":"howToStep","text":"रवा डोसा पतला होता है, इसलिए इसे पकने में कुछ मिनट लग सकते हैं. इसे तब तक सेंकें, जब तक यह मनचाहा कुरकुरापन न पा ले.
"}
नारियल की चटनी के साथ करें सर्व
रवा डोसा (Rava Dosa Recipe) को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोस सकती हैं. अगर आपको होटल जैसा कुरकुरा डोसा पसंद है, तो बैटर को ज्यादा गाढ़ा न रखें और हर डोसा बनाने से पहले इसे अच्छी तरह चलाएं, क्योंकि सूजी नीचे बैठ सकती है.
रवा डोसा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- रवा डोसा अच्छा बनाने के लिए बैटर का पतला होना जरूरी है.
- अगर बैटर गाढ़ा होगा, तो डोसा कुरकुरा नहीं बनेगा.
- साथ ही, तवा बहुत ज्यादा गर्म होने पर बैटर ठीक से फैल नहीं पाएगा.
- इसलिए जरूरत के अनुसार आंच कम-ज्यादा करें.
- हर डोसा बनाने से पहले बैटर को चलाना न भूलें.
यह भी पढ़ें: आलू-छोले की चाट से हो गई हैं बोर? ट्राई करें झटपट बनने वाली चटपटी शकरकंद की चाट
The post नाश्ते में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल रवा डोसा, नोट करें शेफ कुणाल कपूर की आसान रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

