कल होगा CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग कार्यक्रम, राहुल गांधी ने बताई टालने की वजह

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्तावित ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम अब कल आयोजित किया जाएगा. दिल्ली में शुक्रवार को इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्यक्रम टालने की घोषणा की. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम कल पहले से तय समय पर आयोजित किया जाएगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके साथ ही कार्यक्रम टालने के पीछे वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ‘इंडिया ब्लॉक की आम सहमति से, हमने आज का प्रोग्राम बारिश की वजह से कल उसी समय के लिए टालने का फैसला किया है. हमें लगा कि सीनियर लोगों के लिए बारिश में बैठना ठीक नहीं होगा, और हम कल भी ठीक वैसा ही प्रोग्राम करेंगे.’ राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर भी बात की.

खबर अपडेट हो रही है…