बिज़नेस
अमेरिका में ब्याज दरें नहीं बढ़ीं, रेट 3.75%-4% पर बरकरार:सोना अगले साल ₹1.78 लाख पहुंच सकता है, अभी ₹1.43 लाख कीमत
अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और इन्हें 3.75% से 4% पर ही बनाए रखा है। इससे पहले सितंबर में ब्याज दरें 0.25% बढ़ाई गई थीं। इसका सीधा असर पूरी दुनिया के बाजारों के साथ भारत में सोने की कीमतों पर भी पड़ेगा। फिलहाल भारतीय बाजार (MCX) में सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमरीका में महंगाई के कारण आने वाले महीनों में सोने के दामों में थोड़ी सुस्ती दिख सकती है, लेकिन लंबे समय में इसमें तेजी आएगी और 2027 के अंत तक सोना ₹1.78 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। सवाल-1: भारत में सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा? सोने पर बैंक में रखे पैसों की तरह कोई ब्याज नहीं मिलता। इसलिए जब भी अमरीका में ब्याज दरें, डॉलर का भाव या बॉन्ड की कमाई बढ़ती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम गिरते हैं। सवाल-2: MCX पर सोने के भाव कैसे रहेंगे? आनंद राठी शेयर्स की रिसर्च एनालिस्ट वेदिका नार्वेकर ने भारतीय बाजार (MCX) में 1,43,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहे सोने के लिए आगे का अनुमान बताया है: सवाल-3: अमरीका में सख्ती के बावजूद सोने के दाम क्यों नहीं गिरेंगे? अमरीकी केंद्रीय बैंक महंगाई को काबू करने के लिए दिसंबर में ब्याज दरें एक बार फिर बढ़ा सकती है। इसके बावजूद कुछ बड़ी वजहें हैं जो सोने की कीमतों को गिरने से बचाए रखेंगी: सोना खरीदने और निवेश करने वालों के लिए सलाह बजाज कैपिटल के जॉइंट चेयरमैन और एमडी संजीव बजाज ने सोना खरीदने की सोच रहे लोगों को ये अहम बातें ध्यान में रखने को कही हैं:
यह सामग्री Dainik Bhaskar - Business ने प्रकाशित की है; IB9TV ने इसे न लिखा है, न संपादित किया है। मूल ख़बर देखें
