बिज़नेस
सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 74,550 पर पहुंचा:निफ्टी में 120 अंक की तेजी, IT-फार्मा शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 30 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 400 अंक की तेजी के साथ 74,550 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 120 अंक की तेजी है। ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 30 अक्टूबर को गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में ₹2,706 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 905 अंक चढ़ा था शेयर बाजार में 29 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 905 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 74,151 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 238 अंक की तेजी रही। ये 22,937 पर पहुंच गया। रियल एस्टेट, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही।
यह सामग्री Dainik Bhaskar - Business ने प्रकाशित की है; IB9TV ने इसे न लिखा है, न संपादित किया है। मूल ख़बर देखें
