शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 पोस्ट की हैं. एक पोस्ट में उन्होंने करवा चौथ के सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं, जिसमें वो हाथों की मेहंदी और पूजा करती हुई नजर आई हैं.

Shilpa Karwa Chauth (1)

इसके बाद अगली पोस्ट में एक्ट्रेस राज कुंद्रा के साथ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो पति के हाथों अपना व्रत खोलती हुई नजर आई हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- प्यार से ही दुनिया चलती है… लेकिन तुम मेरे साथ खड़े होकर मेरे लिए व्रत रखते हो, मेरे लिए यही पूरी दुनिया है.

Shilpa Karwa Chauth

एक तस्वीर में एक्ट्रेस पति को छन्नी से निहारती नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में वो राज कुंद्रा के हाथ से पानी पीती हुई दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूसरे के साथ काफी प्यारे लग रहे हैं.

Shilpa Karwa Chauth (2)

लुक की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी ने इस बार करवा चौथ के लिए काफी ब्यूटीफुल साड़ी चुनी है. उन्होंने पिंक, पर्पल शेड की साड़ी पहनी है, जिसके साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पेयरअप किया है.

Shilpa Karwa Chauth (3)

एक और तस्वीर में शिल्पा और राज एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा रखी गई थी.