Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का दिन शादीशुदा जोड़ों के लिए खास माना जाता है. इस दिन कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. बॉलीवुड में भी इस त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है. करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने भी धूमधाम से मनाया है, इस खास दिन पर किसी ने अपने पति के लिए व्रत रखा, तो किसी ने सोलह श्रृंगार करके इस त्योहार की रौनक बढ़ा दी. बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
किसी की लाल साड़ी ने सबका ध्यान खींचा, तो किसी की मेहंदी और खूबसूरत अंदाज चर्चा में रहात इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ करवा चौथ मनाया और चांद देखकर अपना व्रत खोला.वहीं, कियारा आडवाणी भी अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं. इन सितारों की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर त्योहार का रंग जमा दिया.
रकुल प्रीत ने पति जैकी संग देखा चांद
रकुल प्रीत सिंह शादी के बाद से हर साल करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. इस साल भी एक्ट्रेस ने पति जैकी संग करवा चौथ मनाया है. एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो पति के हाथों पानी पीती हुई नजर आई हैं. एक फोटो में दोनों रोमांटिक पोज भी दे रहे हैं. इस दौरान रेड कलर के सूट में रकुल काफी खूबसूरत लग रही हैं.
View this post on Instagram
अंशुला कपूर का पहला करवा चौथ
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है. ऐसे में ये उनके लिए काफी खास है. पहले करवा चौथ पर अंशुला अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर आयोजित पूजा में शामिल होने पहुंची, जहां उन्होंने सभी रस्मों को निभाया. वहीं, इस दौरान वो पति के साथ भी स्पॉट हुईं. अंशुला ने अपने लुक की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें वो रेड सूट पहने, मांग में सिंदूर लगाए काफी खूबसूरत लग रही हैं.
View this post on Instagram
कियारा ने हाथ में लगाई मेहंदी
कियारा आडवाणी भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं और सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट करती हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हाथ पर लगी मेहंदी दिखा रही हैं. उन्होंने अपनी हथेली पर पति सिद्धार्थ का नाम लिखवाया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने व्रत रखा है या नहीं ये तो पता नहीं है. क्योंकि कियारा दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में प्रेगनेंसी में शायद इस बार एक्ट्रेस ने व्रत स्किप कर दिया है.
मीरा राजपूत ने दिखाई झलक
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने भी करवा चौथ की झलकियां अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें वो सुनीता कपूर की करवा चौथ की पूजा में नजर आ रही हैं. उनके साथ अंशुला कपूर भी हैं. लुक की बात करें तो मीरा ने गोल्डन कलर की साड़ी वियर की है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं.
नुपूर सेनन ने मनाया पहला करवा चौथ
एक्ट्रेस नुपूर सेनन ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है. जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पति स्टेबिन के साथ नजर आ रही हैं. पहले नुपूर स्टेबिन को छन्नी से निहारती हैं और फिर उनके हाथों पानी पी रही हैं. दोनों इस दौरान मस्ती करते हुए भी नजर आए हैं.
View this post on Instagram
आयुष्मान और ताहिरा ने भी मनाया करवा चौथ
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने भी करवा चौथ मनाया है, जिसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस दौरान दोनों टेरेस पर चांद देखते नजर आ रहे हैं. ताहिरा ने अपनी खास छन्नी भी दिखाई है, जिसमें उनका और आयुष्मान के नाम का अक्षर लिखा हुआ है. इस दौरान ताहिर रेड साड़ी और एक्टर गोल्डन कुर्ते में नजर आए.
View this post on Instagram
इसके अलावा सोनाली बेंद्रे ने अपना लुक शेयर किया है. एक्ट्रेस गीता बसरा ने भी हरभजन सिंह के साथ करवा चौथ मनाया है. अनिल कपूर और सुनीता कपूर के करवा चौथ सेलिब्रेशन में नताशा, पद्मनी कोलहापुरी, भावना पांडे, महीप कपूर, सोनम कपूर, रिद्धिमा कपूर समेत कई हसीनाएं पहुंची थीं.



