हिना खान और रॉकी जैसवाल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है. दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं और कभी भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

हिना खान रॉकी के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत भी रखती हैं. इस साल भी एक्ट्रेस ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का फास्ट रखा है और सोलहा श्रृंगार किया है.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. जिसमें वो पति रॉकी के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. तो कभी उनके साथ मस्ती कर रही हैं.

एक तस्वीर में हिना पति को छन्नी से निहारती हुई दिख रही हैं. इस दौरान रॉकी भी अपनी प्यारी बीवी को बड़े प्यार से देख रहे हैं. वहीं, हिना ने चांद को देखते हुए भी फोटो शेयर की है.

लुक की बात करें तो हिना खान ने इस बार रानी पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी है, जिसके साथ मांग में सिंदूर लगाया है. हाथ में मेहंदी और हैवी नेकलेस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है.

