भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपनी पर्सनल लाइफ से फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं. हाल ही में उन्होंने अनोखे अंदाज में करवा चौथ का त्योहार मनाया. एक्ट्रेस ने इस दौरान की फोटोज भी शेयर की हैं.

मोनालिसा ने इस दौरान लॉन्ग डिस्टेंस करवा चौथ मनाया. उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. ऐसे में मोनालिसा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनका दीदार किया और छन्नी लगाए हुए पती की फोटो भी शेयर की.

मोनालिसा इस खास मौके पर पीले रंग की साड़ी में नजर आईं. उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ था. उनके सिंपल और खूबसूरत लुक की फैंस भी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही पति के प्रति उनके समर्पण और प्रेम भाव की भी लोग सराहना कर रहे हैं.

फोटोज शेयर करने के साथ ही मोनालिसा ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा- करवा चौथ की आप सभी को शुभकामनाएं. मेरा करवा चौथ थोड़ा लॉन्ग डिस्टेंस कॉल पर हुआ. चांद जी आज थोड़ा लेट आए. मैं उम्मीद करती हूं कि विक्रांत हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहें. क्योंकी काम ही पूजा है.

मोनालिसा की बात करें तो वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पुरानी एक्ट्रेस में से एक हैं. वे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके करीब 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं जिनके साथ एक्ट्रेस जुड़ना पसंद करती हैं. अपने ग्लैमरस और ट्रेडिशनल दोनों लुक में वे फैंस का दिल जीत लेती हैं.

