बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने अपनी दूसरी पारी की सक्सेसफुल शुरूआत की. शायद उनके जैसा कमबैक फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी किसी ने नहीं किया होगा. इसके साथ ही उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू भी लगे हाथ कर लिया. साल 2024 की तरह ही साल 2026 भी उनके करियर के लिहाज से बहुत खास रहा. वे 5 नवंबर को अब रामायण फिल्म में हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ इस साल ही उनकी और भी फिल्में लाइन में लगी हैं.
लेकिन हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने इस बात का खुलासा किया है कि एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म से सनी देओल अपना डेब्यू नहीं करना चाहते थे. वे ओटीटी डेब्यू के लिए किसी एक्शन फिल्म की ही तलाश में थे.
रुचिका ने क्या कहा?
नेटफ्लिक्स इंडिया की डायरेक्टर रुचिका कपूर ने कहा- हम सनी सर के साथ इक्का फिल्म में काम कर रहे थे. सनी सर इस बात को लेकर चिंतित थे कि फिल्म में कोई भी एक्शन नहीं था. तब मैंने उन्हें कहा था कि यही तो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की खूबसूरती है. हम सभी ने एक कोर्टरूम ड्रामा जॉनर लिया है और आपको उसमें रखा है. देखते हैं कि परिणाम कैसे आते हैं. 2 महीने बाद या तो मैं आपको कॉल कर के बताऊंगी कि हमें इसमें एक एक्शन सीन रखना चाहिए था. या तो आप मुझे कॉल कर के कहेंगे कि आइडिया इतना भी बुरा नहीं है. तो चलिए देखते हैं कि ये कहां तक जाता है.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के हाथों खोला व्रत, शेयर की करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें
सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की बात करें तो उनके पास कई सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं. इसकी शुरुआत रामायण फिल्म से हो रही है. इसके बाद उनकी फिल्म सूर्या 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं 2027 में उनकी फिल्म गबरू सिनेमाघरों में आएगी. साथ ही एंटनी और जाट 2 जैसी फिल्में भी 2027 में रिलीज की जा सकती हैं. साल 2026 सनी देओल के लिए बढ़िया रहा. उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने 450 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया और सुपरहिट साबित हुई. वहीं बंटवारा 1947 को भी फैंस से तारीफ मिली.

