Himesh Reshammiya in Rejecting Movies: बॉलीवुड के ऑलराउंड परफॉर्मर हिमेश रेशमिया का करियर सक्सेसफुल रहा है. एक सिंगर के तौर पर तो उन्होंने नाम कमाया ही साथ ही एक म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका में वे और भी ज्यादा सफल हुए. उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया है जो चार्टबस्टर रहा है. म्यूजिशियन का ऐसा मानना है कि रोमांटिक ट्रैक उनका फेवरेट जॉनर है और अगर किसी फिल्म में रोमांटिक नंबर नहीं होता है तो वे फिल्म रिजेक्ट कर देते हैं.
हिमेश रेशमिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों वे अपने प्रोजेक्ट्स में एक ना एक रोमांटिक सॉन्ग तो चाहते ही हैं. अगर किसी फिल्म में एक भी रोमांटिक सॉन्ग नहीं होता है तो वे ऐसे प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी लेने से कतराते हैं.
हिमेश रेशमिया ने क्या कहा?
हिमेश रेशमिया ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी च्वाइसेज का जिक्र करते हुए कहा- ”मुझे बार-बार ऐसी फिल्में मिलती हैं जिसमें मुझे दो दोस्तों या भाइयों पर गाने बनाने को कहा जाता है. ये सीधे तौर पर सिचुएशनल गाने होते हैं. लेकिन मैं रोमांटिक गानों पर काम करना चाहता हूं. अगर किसी फिल्म में 5-6 सिचुएशनल गाने होते हैं और कोई भी रोमांटिक ट्रैक नहीं होता है तो मैं उस प्रोजेक्ट पर काम नहीं करता हूं. मुझे माफ करें. मैं ऐसी प्रोजेक्ट में काम करना ही नहीं चाहता.”
हिमेश ने बताई इसके पीछे की वजह
आगे हिमेश रेशमिया ने कहा- ”मुझे इस बात की हमेशा से क्लियरिटी रही है कि रोमांटिक सॉन्ग्स से जो नंबर आते हैं वो 10 टाइम हाइयर होते हैं. मुझे रोमांटिक गाने करना पसंद है और मैं इसमें बहुत अच्छा भी हूं. जब मैं किसी फिल्म पर काम करता हूं तो एक तय उम्मीद मुझसे होती है. अगर मेरे गाने हिट नहीं होते तो वे ये बात नहीं कहेंगे कि इसमें रोमांटिक गाना नहीं था.”
ये भी पढ़ें- एक्शन फिल्म से अपना OTT डेब्यू करना चाहते थे सनी देओल? कोर्ट रूम ड्रामा को लेकर थी दुविधा
हिमेश रेशमिया ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. एक एक्टर के तौर पर वे इतने सफल नहीं रहे. लेकिन एक सिंगर के तौर पर उन्होंने स्टारडम देखा. वहीं एक म्यूजिशियन के तौर पर वे मौजूदा समय में सबसे सफल म्यूजिक डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स के लिए म्यूजिक दिया है. उनका रोमांटिक ट्रैक बहुत पसंद किया जाता है. उनकी पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो इसमें बैडएस रवि कुमार, जानम तेरी कसम, रक्षा बंधन, बैड बॉय और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्में शामिल हैं.

