Udta Teer Box Office collection Day 7: बॉलीवुड फिल्म उड़ता तीर सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म के पास अपना बजट रिकवर करने के लिए अभी भी 5-6 दिन का समय बचा हुआ है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही अपनी कमाई से चौंका दिया था. रजनीकांत की जेलर 2 के सामने आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस फिल्म ने मजबूती से कमाई की. अब फिल्म के लिए आने वाले कुछ दिन खास कर ये वीकेंड बहुत क्रूशियल है. जरूर ही ये फिल्म रामायण मूवी के आगमन के पहले अपना बजट रिकवर करना चाहेगी.
फिल्म के पास मौका भी बढ़िया है. इधर हिंदी ऑडियंस के बीच जेलर 2 का क्रेज थोड़ा कम हुआ है. वहीं दूसरी तरफ कोई भी बड़ी फिल्म इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई हैं. ऐसे में उड़ता तीर फिल्म के पास अपने बजट के फासले को खत्म करने का सुनहरा मौका है. आइए जानते हैं कि फिल्म अपने बजट से कितनी दूर है.
उड़ता तीर ने कितने कमाए?
उड़ता तीर फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी लय बरकरार रखी है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का 7 दिनों का नेट कलेक्शन के मामले में 31.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 37.28 करोड़ रुपये की कमाई की है. विदेश से इस फिल्म ने 9 करोड़ बंटोरे हैं. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 46.28 करोड़ रुपये का हो चुका है.
ये भी पढ़ें- Box Office: रजनीकांत की जेलर 2 का बड़ा कमाल, बाहुबली-गदर 2 का खेल तमाम, इन 5 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
बजट से कितनी करीब आयुष्मान की फिल्म?
उड़ता तीर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने इस कलेक्शन के मुकाबले 46 करोड़ कमाए हैं. अभी भी फिल्म को अपना बजट रिकवर करने के लिए और एवरेज वर्डिक्ट हासिल करने के लिए कम से कम 20-25 करोड़ रुपये कमाने होंगे. बॉक्स ऑफिस पर उड़ता तीर की ये जद्दोजहत देखना अपने आप में रोचक होने वाला है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का फाइनल कलेक्शन कितना पहुंचता है.

