KING: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म की शूटिंग और बाकी काम फिलहाल तेजी से चल रहे हैं. हाल ही में पता लगा कि शाहरुख खान और करीना कपूर फिल्म के एक खास गाने की शूटिंग में बिजी हैं. जिसके बाद वो पूरी टीम के साथ एक और बड़े म्यूजिक ट्रैक पर काम करने वाले हैं. फिल्म को लेकर बन रहे इस भारी बज के बीच शाहरुख खान का एक नया पोस्टर जारी किया गया था. इस पोस्टर में किंग खान का बेहद खूंखार, डार्क और अलग ही तेवर वाला अंदाज देखने को मिला था. जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी. इसी बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर आधी रात को एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.
सिद्धार्थ आनंद के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. फैन्स कयास लगा रहे हैं कि 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ‘किंग’ से जुड़ा कोई बहुत बड़ा सरप्राइज, टीजर या ऑफिशियल अनाउंसमेंट जारी कर सकते हैं. अब देखना यह होगा कि 2 नवंबर को फैन्स को क्या बड़ा तोहफा मिलता है. पर उससे पहले जानिए सिद्धार्थ आनंद ने क्या लिखा?
शाहरुख के बर्थडे की कैसी है तैयारी?
दरअसल सिद्धार्थ आनंद ने दो ट्वीट लिखे, पहले में वो लिखते हैं- It’s और दूसरे में लिखा- Its Time For The World. कुल मिलाकर उन्होंने हिंट दिया है कि इस बार कुछ ऐसा आ रहा है जो पूरी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा.सिद्धार्थ आनंद ने यह पोस्ट इसीलिए किया है ताकि फैन्स के बीच बज बना रहे. वहीं, 2 नवंबर को शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान, फर्स्ट लुक, टीजर या सरप्राइज दुनिया के सामने आ सकता है. यूं तो चर्चा ऐसी भी रही है कि इस बार बर्थडे पर कुछ नहीं आएगा. देखना होगा कि मेकर्स क्या प्लान कर रहे हैं.
Time For The World
— Siddharth Anand (@justSidAnand) October 29, 2026
कब आएगी फिल्म?
शाहरुख खान की ‘किंग’ (King) 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के खास मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में बड़े एक्टर्स की टोली नजर आने वाली है. इसमें लीड रोल में शाहरुख खान हैं, जबकि उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इनके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और राघव जुयाल भी हैं.

