Ramayana: रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 5 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी, जिसका इंतजार किया जा रहा है. हाल ही में लॉस एंजिल्स (LA) में फिल्म का एक शानदार प्रीमियर हुआ था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा और ज्यादा बढ़ गई है. इस ग्रैंड प्रीमियर के बाद अब फिल्म की एडवांस बुकिंग और प्री-सेल्स को विदेशों में जबरदस्त फायदा मिल रहा है, जिससे ट्रेड एनालिस्ट्स काफी एक्साइटेड हैं.

ग्लोबल मार्केट में ‘रामायण’ ने रिलीज से दो हफ्ते पहले ही अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के लिए विदेशी बाजारों में करीब 2.85 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपये) की शानदार कमाई की है. इसमें से आधा हिस्सा अकेले ओपनिंग डे के लिए है, जिसमें नॉर्थ अमेरिका में बुधवार के प्रीव्यू से मिले 87,500 डॉलर भी शामिल हैं.

‘रामायण’ को फायदा ही फायदा

दरअसल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे देशों में फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स बेहतरीन रहा है. वहीं, ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर आसानी से 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार कर सकती है. भारत में भी इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर दीवानगी कम नहीं है. देश के अंदर नेशनल चेन्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है. और इसने पहले दिन के लिए ही 1.33 लाख से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं. रणबीर कपूर की स्टार पावर और यश की मौजूदगी ने इस फिल्म को लेकर उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा दिया है. भारत के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म के बंपर ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद है.

धुरंधर 2 और जवान का टूटेगा रिकॉर्ड?

इन सेल्स की तुलना दूसरी फिल्मों से करें, तो सबसे बेहतर एग्जाम्पल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘जवान’ हैं. जिनकी प्री-सेल्स किसी भी बॉलीवुड फिल्म के मुकाबले सबसे अच्छी रही थी. एक तरफ, ‘रामायण’ की प्री-सेल्स ‘धुरंधर’ से लगभग 25 प्रतिशत कम हैं. लेकिन दूसरी तरफ, मिडिल ईस्ट को छोड़कर देखा जाए तो यह ‘जवान’ से लगभग 80 प्रतिशत ज्यादा है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिडिल ईस्ट में रिलीज नहीं होने दिया गया, जो एक बड़ा नुकसान रहा. वहीं, ‘जवान’ ने इस जगह 7.10 मिलियन USD की ओपनिंग के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था.