Aishwarya Rai And Salman Khan: सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में करवा चौथ का सीन और इसके गाने आज भी त्योहार के आते ही फैन्स की जुबां पर आ जाते हैं. हाल ही में देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस Bhansali Productions ने एक तस्वीर शेयर कर दी. जिससे बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है.
भंसाली प्रोडक्शंस ने करवा चौथ के मौके पर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से सलमान खान और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर दिखाई. फोटो में चांद के साथ दोनों नजर आ रहे हैं, जो उनकी फिल्म के आइकॉनिक सीक्वेंस से जुड़ी है. जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने इस पोस्ट को लेकर नाराजगी जताई और मेकर्स की आलोचना की है.
भंसाली ने इस पोस्ट पर क्या लिखा?
करवा चौथ पर न सिर्फ सलमान खान और ऐश्वर्या राय की यह तस्वीर शेयर गई है. बल्कि इस कैप्शन और तस्वीर ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को भड़का दिया. भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा. ”कुछ तस्वीरें, कुछ यादें, और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना! हैप्पी करवा चौथ.” इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को भी टैग किया था.
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুনBhansali Productions (@bhansaliproductions) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে
लोगों का कहना है कि दोनों एक्टर्स के पास्ट और पर्सनल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए इस तरह का कैप्शन लिखना और उन्हें टैग करना? मेकर्स की एक गैर-जिम्मेदाराना हरकत है, जिसके चलते यूजर्स अब भंसाली प्रोडक्शंस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
लोगों ने क्या लिखा है?
इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कई यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी. और इसे ‘प्योर एविल’ करार दिया. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पर्सनल केमिस्ट्री वाली तस्वीरें शेयर करना सही नहीं है. हालांकि इस पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, कुछ इसे सिर्फ फिल्म के समीर और नंदिनी के तौर पर याद कर रहे हैं.लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय जरूर बन गया है.

