रामायण फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. फिल्म के अभी तक के विजुअल्स को फैंस ने काफी पसंद किया है. इस फिल्म में कई सारे अहम किरदार बड़े स्टार्स ने प्ले किए हैं जो इस फिल्म को खास बनाता है. रामायण माइथोलॉजी में शूर्पणखा का किरदार बहुत अहम था. इसे रकुल प्रीत सिंह ने प्ले किया है. वे अपने किरदार को लेकर संतुष्ट हैं. साथ ही में एक्ट्रेस ये भी मानती हैं कि रामायण में शूर्पणखा के किरदार को लेकर ज्यादा मिसअंडरस्टेंडिंग रही है.
फिल्म में काम करते वक्त रकुल प्रीत सिंह ने रामायण के किरदार को बहुत गहराई से समझा और उसे पूरी माइथोलॉजी का सबसे मिसअंडरस्टुड कैरेक्टर पाया. आइए जानते हैं कि अपने रोल के बारे में रकुल प्रीत सिंह क्या राय रखती हैं.
पीटीआई से बातचीत के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने कहा- ”मुझे लगता है कि फिल्म में कुछ चीजें काफी एक्साइटिंग हैं. पहला ये की ये फिल्म दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है. हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई पहली बार सभी के सामने लाई जा रही है. दूसरा ये कि शूर्पणखा का किरदार काफी ज्यादा मिसअंडरस्टुड और लेयर्ड है. वही वो कारण थीं जिनकी वजह से पहली बार युद्ध हुआ. तो कई शेड्स वाले किरदार को प्ले करना मेरे लिए काफी इंटरेस्टिंग था.”
ये भी पढ़ें- हद कर दी करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन की पोस्ट पर मचा बवाल, सलमान-ऐश्वर्या की तस्वीर देख क्यों गुस्साए फैन्स?
इंटरेस्टिंग है रामायण की कास्ट
रामायण फिल्म का नैरेटर अमिताभ बच्चन ने किया है. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण जी के रोल में नजर आए हैं. मां सीता के रोल में साई पल्लवी हैं. वहीं रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का रोल प्ले किया है. फिल्म में उनके पति विद्युत्जिह्व का किरदार विवेक ओबेरॉय ने प्ले किया है. रावण के किरदार में यश नजर आएंगे. वहीं राजा दशरथ का रोल अरुण गोविल ने प्ले किया है. फिल्म में केकेई के रोल में लारा दत्ता होंगी. वहीं इसमें हनुमान जी का रोल सनी देओल और जटायू का रोल अनुपम खेर प्ले कर रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में और 40 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है.

