Karwa Chauth 2026: अनिल कपूर के घर सजी करवा चौथ की महफिल, पत्नी गौरी का हाथ थामे पहुंचे आमिर खान!

Karwa Chauth 2026: भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड गलियारों में करवा चौथ का त्योहार हमेशा से ही बेहद खास और रंगीन रहा है. हर साल की तरह इस बार भी एक्टर अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर करवा चौथ की पूजा और पारंपरिक समारोह का आयोजन हुआ है. गौरतलब है कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर सालों से इस खास मौके पर बी-टाउन की दिग्गज एक्ट्रेस, स्टार वाइव्स और बॉलीवुड के टॉप कपल्स के लिए करवा चौथ की पूजा और गेट-टुगेदर अरेंज करती आ रही हैं. ये पार्टी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित फेस्टिव गैदरिंग मानी जाती है. इस साल सुनीता कपूर की इस स्टार-स्टडेड महफिल में जिस कपल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वे थे बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट.

इसी साल 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधे 61 वर्षीय आमिर खान के लिए इस बार का करवा चौथ बेहद यादगार रहा. शादी के बाद दोनों का यह पहला करवा चौथ का त्योहार था. इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आमिर और गौरी सीधे अनिल कपूर के घर पहुंचे. समारोह के बाहर जब दोनों पैपराजी के कैमरों के सामने आए, तो एक-दूसरे का हाथ थामे इस कपल की केमिस्ट्री देखने लायक थी. आमिर अपनी दुल्हनिया गौरी को बड़े प्यार से संभालते हुए आगे बढ़ रहे थे। दोनों की यह बॉन्डिंग और प्यार देखकर वहां मौजूद फैंस भी खुश हुए.

चप्पल, कुर्ता और बनारसी शरारा

इस एथनिक फेस्टिवल के मौके पर आमिर खान अपने उसी बेफिक्र और सादगी भरे देसी अंदाज में नजर आए, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. आमिर ने प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता और ब्लैक हरीम पैंट्स पहनी हुई थी. अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पैरों में साधारण चप्पल पहनी हुई थी. कुर्ते और चप्पल का यह कॉम्बिनेशन आमिर के लुक में अलग ही टशन जोड़ रहा था. वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की नई दुल्हनिया गौरी स्प्रैट एथनिक ड्रेसिंग में बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं. गौरी ने इस खास मौके के लिए बनारसी शरारा सूट चुना था। सटल मेकअप और मिनिमल स्टाइलिंग के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद एलिगेंट रखा. दोनों साथ में पूरी तरह से ‘मेड फॉर ईच अदर’ लग रहे थे.

सुनीता कपूर की पार्टी में लगा बी-टाउन का जमावड़ा

आपको बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर का घर करवा चौथ के दिन पूरे बी-टाउन का केंद्र बन जाता है. सालों से चली आ रही इस परंपरा में इंडस्ट्री की तमाम शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेस, चंकी पांडे, संजय कपूर जैसे स्टार्स की पत्नियां और न्यूलीवेड कपल्स एक छत के नीचे इकट्ठा होकर करवा चौथ की पूजा करते हैं, कथा सुनते हैं और अर्घ्य देकर व्रत खोलते हैं. शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट का इस महफिल में शामिल होना इस शाम के मुख्य आकर्षणों में से एक बन गया है.