Diwali Outfit Ideas: दिवाली पर घर की सजावट और पकवानों के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी खास तैयारी रहती है. हर कोई चाहता है कि त्योहार के दिन उसका पहनावा थोड़ा अलग और खास नजर आए. लेकिन हर बार वही साड़ी या सूट पहनने का मन नहीं करता.
ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक ये 5 आउटफिट आइडिया आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं.
अनारकली सूट
दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो अनारकली सूट एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपका लुक काफी ग्रेसफुल नजर आएगा. आप मिरर वर्क, गोटा-पट्टी या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट चुन सकती हैं. इसके साथ झुमके और जूती पहनें.

साड़ी (Diwali Outfit Ideas)
साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. दिवाली पर सिल्क, बनारसी, ऑर्गेंजा या शिफॉन की साड़ी पहन सकती हैं. अगर आप हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो हल्की बॉर्डर वाली साड़ी भी खूबसूरत लगेगी.

शरारा सेट
अगर आप सूट से कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो शरारा सेट ट्राई करें. इसकी फ्लेयर्ड पैंट और खूबसूरत कुर्ती आपको फेस्टिव लुक देती है. आप इसके लिए पेस्टल, रानी पिंक, ग्रीन या गोल्डन कलर चुन सकती हैं.

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट
आजकल इंडो-वेस्टर्न आउटफिट भी काफी पसंद किए जाते हैं. आप धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती, क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट या जैकेट स्टाइल कुर्ती पहन सकती हैं.

पलाजो सूट (Diwali Outfit Ideas)
अगर दिवाली पर घर में काफी काम करना है और साथ ही स्टाइलिश भी दिखना है, तो पलाजो सूट चुनें. यह पहनने में आरामदायक होने के साथ काफी एलिगेंट भी लगता है. चिकनकारी, फ्लोरल प्रिंट या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला पलाजो सेट अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस जैसा साड़ी लुक चाहिए? देखें स्टाइलिंग के आसान टिप्स
The post दिवाली पर दिखना है सबसे अलग, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत आउटफिट appeared first on Prabhat Khabar.

