Old TShirt Reuse Ideas: अलमारी में कई ऐसी टी-शर्ट रखी होती हैं, जिन्हें अब पहनने का मन नहीं करता. कभी उनका रंग फीका पड़ जाता है, तो कभी वे पुरानी होकर छोटी या ढीली हो जाती हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यही पुरानी टी-शर्ट घर के कई काम आ सकती हैं?
थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप इससे ऐसी चीजें बना सकते हैं, जो रोजमर्रा में आपके काम आएंगी. इसके लिए न तो ज्यादा सामान की जरूरत है और न ही घंटों मेहनत करने की. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके.
तैयार करें कपड़े का बैग
पुरानी टी-शर्ट से छोटा शॉपिंग बैग भी बनाया जा सकता है.
- इसके लिए टी-शर्ट की आस्तीन काट दें और गले वाले हिस्से को थोड़ा बड़ा कर लें.
- अब नीचे के हिस्से को सिलाई करके बंद कर दें.
- अगर सिलाई नहीं आती, तो कपड़े को काटकर गांठ लगाकर भी बंद कर सकते हैं.
- आपका हल्का-फुल्का बैग तैयार है, जिसे सब्जियां या छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

बनाएं रंगीन डोरमैट (Old TShirt Reuse Ideas)
अगर आपके पास अलग-अलग रंगों की पुरानी टी-शर्ट हैं, तो उनसे खूबसूरत डोरमैट बना सकते हैं.
- इसके लिए टी-शर्ट को लंबी पट्टियों में काट लें.
- इन पट्टियों की तीन-तीन लड़ियां बनाकर चोटी की तरह गूंथें.
- अब इन्हें गोल या चौकोर आकार में घुमाते हुए आपस में सिल दें.

बनाएं हेयर बैंड
पुरानी टी-शर्ट से हेयर बैंड बनाना भी काफी आसान है.
- इसके लिए कपड़े की दो या तीन लंबी पट्टियां काट लें.
- इन्हें आपस में गूंथकर सिर के आकार के हिसाब से जोड़ दें.
- चाहें तो इसमें छोटा सा कपड़े का फूल भी लगा सकती हैं.

तैयार करें कुशन कवर
पुरानी टी-शर्ट का प्रिंट या डिजाइन अच्छा है, तो उसे फेंकने के बजाय कुशन कवर (Old TShirt Reuse Ideas) बना लें.
- इसके लिए कुशन के आकार के अनुसार कपड़ा काटें.
- तीन तरफ से सिलाई करें और एक तरफ कुशन डालने के लिए जगह छोड़ दें.
- चाहें तो बटन लगाकर इसे बंद कर सकती हैं. इससे पुराने कपड़े का दोबारा इस्तेमाल भी होगा और घर की सजावट को नया लुक भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: खाली प्लास्टिक बोतल से बनाएं ये 4 काम की चीजें
The post पुरानी टी-शर्ट को न समझें बेकार, घर पर बनाएं ये 4 काम की चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

