Ramayana Final Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के लाखों टिकट्स बिक गए हैं. दुनियाभर में रामायण मूवी का क्रेज देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से कितने रुपये बना लिए हैं. फिल्म के पहले वीकेंड की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े आ गए हैं.

भले ही 4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अपना दम दिखाया है. लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म बॉलीवुड की 2 मूवीज से एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे रह गई है. आइए विस्तार से जानते हैं रामायण की एडवांस बुकिंग की पूरी डिटेल्स.

रामायण ने एडवांस बुकिंग में कितने कमाए?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे की फाइनल एडवांस बुकिंग के मामले में दुनियाभर में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 108,169 शोज के 36.37 लाख टिकट्स बिके हैं. फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 105.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म के 130.12 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से बना लिए हैं. ये आंकड़े 6 दिन की एडवांस बुकिंग के है. 5 नवंबर 2026 से लेकर 10 नवंबर 2026 तक के लिए फिल्म के इतने टिकट्स बिक गए हैं.

पहले दिन का हाल कैसा है?

अगर पहले दिन की टिकट सेल्स की बात करें तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म के 14.05 लाख टिकट्स बिके हैं जिससे 50.08 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ये टिकट 26,615 शोज के हैं. वहीं दूसरे दिन के 5.76 लाख टिकट्स बिके हैं जिससे फिल्म ने 22.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म के तीसरे दिन के 6.53 लाख टिकट्स बिके हैं जिससे फिल्म ने 24.77 करोड़ कमा लिए हैं. इस फिल्म के चौथे दिन के 4.84 लाख टिकट्स बिके हैं जिससे 16.09 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. फिल्म के पांचवे दिन के 3.56 लाख टिकट्स बिके हैं जिससे 13.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं इसके छठवे दिन के 1.63 लाख टिकट्स मूवी के रिलीज के पहले बिके हैं जिससे 3.68 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले रणबीर कपूर की रामायण ने कमाए 150 करोड़ से ज्यादा, लेकिन धुरंधर 2 से रह गई पीछे

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण फिल्म 100 से ज्यादा देशों में और 40 भाषाओं में रिलीज की गई है. 5 नवंबर 2026 का दिन दिवाली से पहले अपने आप में ही एक त्योहार जैसा लग रहा है. इस फिल्म से जोरदार कमाई की उम्मीद की जा रही है. दमदार स्टारकास्ट और माइथोलॉजिकल स्टोरी के साथ वीएफएक्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन इस फिल्म की खासियत है. देखने वाली बात होगी कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म कितनी कमाई कर के दिखाती है.