Ranbir And Shraddha: जिस फिल्म का लंबे वक्त से सबको इंतजार था, वो फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. जी हां, रणबीर कपूर और यश की 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘रामायण’ के रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं. यह फिल्म जनता को कितनी पसंद आई और कितनी नहीं, मेकर्स की निगाहें सिर्फ इसी बात पर टिकी हुई है. क्योंकि यह इस साल का एक सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. ऐसे में श्रद्धा कपूर ने भी बिना देरी किए हुए एक बड़ा दांव खेला है. उनकी अपकमिंग पिक्चर ‘ईठा’ भी दिसंबर के शुरुआती हफ्तों में आने वाली है. जिसका ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही यूट्यूब पर आ गया है. अब रणबीर कपूर की फिल्म में श्रद्धा कपूर सरप्राइज देती दिखेंगी.

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ को अपनी थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही तगड़ा फायदा हो गया है. क्योंकि फिल्म को बड़ी आसानी से एक बेहतरीन फेस्टिव प्लेटफॉर्म मिल गया है. इस पिक्चर को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. और हाल ही में जानकारी मिली कि ‘ईठा’ के ट्रेलर को दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में ‘रामायण’ के साथ दिखाया जाएगा. यूं तो अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मेकर्स अपनी पिक्चरों के ट्रेलर या किसी सॉन्ग को थिएटर्स में आ चुकी फिल्म के साथ अटैच करते हैं. क्योंकि यह एक गेमचेंजर दांव होता है.

दिवाली पर होगा श्रद्धा का धमाका

अब क्योंकि ‘रामायण’ बहुत बड़ी फिल्म है, जिसे जनता भारी संख्या में थिएटर्स में देखने पहुंचेगी. ऐसे में इस जगह ‘ईठा’ का ट्रेलर अटैच होना फायदेमंद होगा. लोगों को फिल्म के बारे में पता लगेगा. लोग ब्रेक से पहले या फिल्म शुरू होते हुए इस ट्रेलर को देखेंगे, जिससे इसकी रीच बढ़ेगी.’ईठा’ को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है. ट्रेलर का इस तरह रामायण से जुड़ना फिल्म की रिलीज को काफी मजबूती देता है.

दरअसल यह मेकर्स का एक सॉलिड प्लान है.’ईठा’ में श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर का रोल कर रही हैं. जो तमाम मुश्किलों से लड़कर अपनी एक पहचान बनाती हैं. यह अंतर इन दोनों फिल्मों को एक बेहतरीन फेस्टिव माहौल देता है.बताते चलें कि फिल्म का ट्रेलर 30 अक्टूबर को जारी किया गया था. जबकि यह 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक बायोपिक ड्रामा है, जिसमें श्रद्धा कपूर लावणी कलाकार का किरदार निभा रही हैं.फिल्म में रणदीप हुड्डा भी नजर आ रहे हैं.