Premanand Maharaj Quotes on Ego: कई बार इंसान को अपनी काबिलियत, पैसे, खूबसूरती या सफलता पर इतना घमंड हो जाता है कि उसे दूसरों की अच्छाइयां नजर आनी बंद हो जाती हैं. वह हर बात में खुद को सही और दूसरों को गलत समझने लगता है. धीरे-धीरे यही आदत उसके रिश्तों में दूरी और जीवन में परेशानियों की वजह बन जाती है.
अहंकार ऐसी चीज है, जो इंसान को अंदर से बदल देती है. प्रेमानंद महाराज के विचारों में भी विनम्रता, प्रेम और दूसरों के प्रति सम्मान रखने की सीख मिलती है. आइए जानते हैं ऐसी 5 बातें, जिन्हें अपनाकर अहंकार से दूर रहने और अपने व्यवहार को बेहतर बनाने (Premanand Maharaj Quotes on Ego) की कोशिश कर सकते हैं.
1. खुद को दूसरों से बेहतर न समझें
अहंकार की शुरुआत तब होती है, जब इंसान खुद को दूसरों से बड़ा समझने लगता है. उसे लगता है कि उससे ज्यादा समझदार, सफल या काबिल कोई नहीं है. लेकिन हर इंसान में कोई न कोई खूबी होती है. किसी के पास पैसा ज्यादा है, तो किसी के पास अनुभव और ज्ञान इसलिए अपनी उपलब्धियों पर खुश जरूर रहें, लेकिन उनकी वजह से दूसरों को छोटा न समझें.
2. अपनी गलती स्वीकार करना सीखें
कई लोग अपनी गलती सामने आने पर भी उसे मानने को तैयार नहीं होते. उन्हें लगता है कि गलती मानने से उनका सम्मान कम हो जाएगा. जबकि सच्चाई यह है कि अपनी गलती स्वीकार करना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी की निशानी है. जब आप अपनी गलती मानते हैं, तो उसमें सुधार करने का मौका भी मिलता है.
3. दूसरों का अपमान करने से बचें
किसी के पास आपसे कम पैसा, कम पढ़ाई या कम सुविधाएं हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उसके साथ बुरा व्यवहार करें. कई बार लोग अपनी हैसियत दिखाने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने लगते हैं. ऐसा व्यवहार कुछ समय के लिए उन्हें बड़ा महसूस करा सकता है, लेकिन इससे लोगों के मन में उनके लिए सम्मान कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा
4. सफलता मिलने पर घमंड न करें
सफलता मिलने पर खुश होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे अपने सिर पर चढ़ा लेना ठीक नहीं. आज आपके पास पैसा, पद और पहचान है, तो जरूरी नहीं कि हमेशा ऐसा ही रहे. जीवन में परिस्थितियां बदलती रहती हैं. इसलिए अपनी सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ उन लोगों का भी आभार जताएं, जिन्होंने आपके सफर में साथ दिया.
5. मन में प्रेम और विनम्रता रखें (Premanand Maharaj Quotes on Ego)
अहंकार इंसान को दूसरों से दूर करता है, जबकि प्रेम और विनम्रता रिश्तों को मजबूत बनाते हैं. अगर कोई आपसे असहमत है, तो उसकी बात सुनने की कोशिश करें. हर बात पर गुस्सा करना या अपनी ही बात मनवाना जरूरी नहीं है. मन में दूसरों के लिए सम्मान रखने से व्यवहार में अपने आप बदलाव आने लगता है.
यह भी पढ़ें: अच्छा लीडर बनना है? चाणक्य की ये 5 सीख आएंगी काम
The post अहंकार में चूर इंसान खो देता है अपनों का प्यार, प्रेमानंद महाराज की ये 5 सीख जरूर जानें appeared first on Prabhat Khabar.

