Suneel Lodhi Treatment: छोटे बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे. और इस फिल्म को उम्मीद से कहीं ज्यादा जबरदस्त फायदा हुआ. थिएटर्स में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भारी संख्या उमड़ी, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल साबित हुई. इस फिल्म की सफलता में इसके गानों का भी बहुत बड़ा हाथ रहा, खासकर इसका वो गाना जो सुनने वाले के दिल में बस गया है- ‘मैंने तेरे ही भरोसे’. इस बेहतरीन और रूहानी गाने को गाने वाले सिंगर सुनील लोधी हैं, जो नेत्रहीन हैं. उन्हें लोग प्यार से ‘हनुमान अंश’ के नाम से भी पहचानते हैं. उनकी जिंदगी में अब एक बहुत बड़ी और नई उम्मीद ने दस्तक दी है. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी है.
सुनील लोधी की जिंदगी का सफर कभी भी आसान नहीं रहा है. आंखों की रोशनी न होने के चलते उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने अपना संगीत कभी नहीं छोड़ा. अपनी सुरीली आवाज के दम पर उन्होंने न केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि अपनी एक खास पहचान भी बनाई. उनके गाने के जरिए उनकी आवाज देश के कोने-कोने तक पहुंची और आज उन्हें लाखों लोग जानते हैं.
सुनील लौधी को मिली नई उम्मीद
हाल ही में सुनील लोधी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की. जिसने उनके फैन्स को इमोशनल कर दिया. उन्होंने अपनी आंखों के इलाज का प्रोसेस शुरू होने की खुशखबरी शेयर की है. हॉस्पिटल से अपनी मेडिकल जांच की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि: ”हे ईश्वर, आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है. आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है. प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं. मेरे माता-पिता का सालों का इंतजार पूरा हो, मेरे अपनों की दुआएं कबूल हों.”
View this post on Instagram
उनके इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स उनके आंखों की रोशनी वापस पाने की दुआएं मांग रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में उन्होंने कहा कि: ”आज रिपोर्ट आएगी, हे ईश्वर.”
प्रोड्यूसर ने किया था वादा
दरअसल ‘हनुमान अंश’ फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील की आंखों के इलाज में मदद करने की पहल की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ”जब सुनील मुंबई आएंगे, तो उनकी आंखों की जांच शुरू करवाई जाएगी. उन्होंने यह भी बताया था कि सुनील के इलाज की यह पूरी प्रक्रिया इसी साल नवंबर में शुरू हो जाएगी.

