Diwali Diya Stand: दीपावली पर घर को सजाने के लिए लोग बाजार से तरह-तरह के दीये और सजावट का सामान खरीदते हैं. लेकिन घर में रखी कुछ पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके भी आप सुंदर सजावट कर सकती हैं. अक्सर पूजा के बाद करवा घर के किसी कोने में रख दिया जाता है और बाद में उसका इस्तेमाल भी नहीं होता. ऐसे में आप इसी पुराने करवे को एक नया रूप दे सकती हैं. थोड़े से रंग, छोटी मिट्टी की मटकी और कुछ सजावटी चीजों की मदद से घर पर ही सुंदर दीया स्टैंड तैयार किया जा सकता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पुराने करवे से दीया स्टैंड बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

दीवाली दीया स्टैंड
दीवाली दीया स्टैंड
  • एक पुराना मिट्टी का करवा और उसका ढक्कन
  • छोटी मिट्टी की मटकी या कुल्हड़
  • लाल, पीला, सुनहरा या अपनी पसंद का रंग
  • फेविकोल या मजबूत गोंद
  • छोटे मिरर, मोती या गोटा-पत्ती
  • पेंट करने के लिए ब्रश
  • थोड़ा पानी

पुराने करवे से कैसे बनाएं सुंदर दीया स्टैंड?

  1. सबसे पहले करवा और मटकी साफ करें सबसे पहले पुराने करवे और छोटी मिट्टी की मटकी को एक साफ कपड़े से पोंछ लें. अगर उन पर धूल या मिट्टी लगी है, तो उसे अच्छी तरह हटा दें. इसके बाद दोनों को कुछ देर के लिए सूखने दें.
  2. करवे के ऊपर मटकी चिपकाएं
  • सबसे पहले करवे को उल्टा करके किसी समतल जगह पर रखें.
  • अब छोटी मिट्टी की मटकी या कुल्हड़ को भी उल्टा करके करवे के बीचों-बीच रखें.
  • फेविकोल या मजबूत गोंद की मदद से मटकी को करवे से चिपका दें.
  • इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें, ताकि दोनों अच्छी तरह जुड़ जाएं.
  1. पसंद के रंगों से सजाएं जब करवा और मटकी अच्छी तरह जुड़ जाएं, तो पूरे स्टैंड पर सफेद रंग की एक परत लगा दें. इसके सूखने के बाद लाल, गुलाबी, पीला या सुनहरा रंग कर सकती हैं. आप चाहें तो करवे और मटकी को अलग-अलग रंग भी दे सकती हैं.
  2. मिरर और मोतियों से करें सजावट अब स्टैंड को सुंदर बनाने के लिए छोटे मिरर, मोती और गोटा-पत्ती का इस्तेमाल करें. इन्हें फेविकोल की मदद से करवे और मटकी पर चिपका दें. इसके अलावा सुनहरे या सिल्वर रंग से छोटे फूल, पत्तियां और डॉट्स भी बना सकती हैं.
  3. सबसे ऊपर रखें मिट्टी का दीया जब स्टैंड पूरी तरह सूख जाए, तो इसके ऊपर करवे के मुंह या ढक्कन पर एक छोटा मिट्टी का दीया रखें. अब आपका सुंदर दीया स्टैंड तैयार है. इसे घर के पूजा वाले कोने या किसी दूसरी साफ जगह पर रखकर दिवाली की सजावट में शामिल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर पुराने पेपर कप आएंगे काम, घर के लिए बनाएं ये 6 खूबसूरत सजावटी सामान

The post दिवाली पर पुराने करवे से बनाएं खूबसूरत दीया स्टैंड, कम खर्च में होगा शानदार डेकोरेशन appeared first on Prabhat Khabar.